शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बढ़ रहे Eye Flu के मामले, बच्चों से लेकर बड़े तक शिकार, एक्सपर्ट ने बताया कैसे बचें?

by Juhi Tomer
जुलाई 31, 2023
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में बारिश और बाढ़ का सितम लगातार जारी है। इस बीच, आई फ्लू की दस्तक ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बीमार कर दिया है। छत्तीसगढ़ भी इस संक्रमण की बीमारी से अछूता नहीं है। वहां आई फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि होने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि आई फ्लू से संक्रमित बच्चों को स्कूल ना बुलाया जाए ताकि आगे इसके प्रसार को रोका जा सके। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि आखिर ये आई फ्लू क्या है, कैसे लोगों को संक्रित कर रहा है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

आई फ्लू क्या होता है और किस उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है

बता दें कि आई स्पेशलिस्टों का कहना है कि आमतौर पर यह आंखो का इंफेक्शन है। जिसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं। छोटे शहरों में या आम बोलचाल में इसें “आंखो का आना” भी कहा जाता है। दरअसल, आंखों के सफेद भाग और आंतरिक पलकें पर कंजंक्टिवा क्लियर नाम का एक इन्फेक्शन फैल जाता है। जिससे उन्हें न सिर्फ देखने में परेशानी होती है, बल्कि आंखों में जलन रेडनेस जैसी दिक्कत भी होती है। वैसे तो यह फ्लू किसी भी उम्र के लोगों में फैल सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा बच्चों एलर्जिक पेशेंट, बुजुर्ग और वीक इम्यूनिटी वाले व्यक्ति में बना रहता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Blue Veins on Legs

Blue Veins: पैरों-जांघों पर उभरी नीली नसों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, किस बड़ी बीमारी का है संकेत

अगस्त 25, 2026

जानिए क्यों होता है आई फ्लू ?

आई स्पेशलिस्टों का मानना है कि आई फ्लू के मामलों को आमतौर पर मानसून के मौसम में देखा जाता है। दरअसल, मानसून के मौसम में कम तापमान और ज्यादा उमस होने के कारण लोग बैक्टीरिया, वायरस के संपर्क में आते हैं और बैक्टीरिया वायरस का एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिसयानी आई फ्लू का कारण बनते हैं।

जानिए कैसे फैलता है ये फ्लू

बता दें कि आई स्पेशलिस्ट के अनुसार ये फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आई फ्लू से संक्रमित मरीज किसी दूसरे व्यक्ति को देखने भर से संक्रमित कर दें। दरअसल, लोगों को आदत हैं कि वह अपनी आंखे छूते रहते हैं ऐसे में अगर वह एक बार अपनी आंखों छूने के बाद किसी और को छूते हैं तो यह वायरस दूसरे व्यक्ति के हाथ में चिपक जाता है और जब वह व्यक्ति अपनी आंखों को छूता है तो आई फ्लू फैल जाता है। यही वजह है जो आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

वहीं मानसून के मौसम में आंखों में खुजली या सूजन होना बेहद आम बात है और अगर आपकी आंखों में लगातार खुजली या सूजन हो रहे है तो इसका मतलब है कि आपको कंजंक्टिवाइटिस है। ऐसी स्थिति में एक आंख को अपने हाथ से छूने के बाद दूसरी आंख को उसी हाथ से छूने के कारण दोनों आंखों में इसके होने का रिस्क बढ़ जाता है. इसलिए ऐसी स्थिति में आंख को हाथों से रगड़ने या छूने से बचना चाहिए।

आई फ्लू के लक्षण क्या है

कोई भी व्यक्ति अगर आई फ्लू के चपेट में आ गया है तो उसकी आंखों में कई तरह की परेशानीया होने लगती है। जैसे की:-

आंखों में रेडनेस: अगर मरीजे के आंखो के सफेद भाग पर लाल रंग की झाइयां आने लगे तो ये आई फ्सू के लक्षण माने जाते हैं।
पलकों का चिपकना : मरीज को आसे वक्त में न सिर्फ आंखों में दर्द महसूस होता है बल्कि उनकी आंखों से पानी भी बहता रहता है। आंखों में सूजन: आई फ्लू के मरीज के आंखों में लालपन के अलावा आंख के नीचे वाले एरिया में सूजन आने लगता है।
आंखों में जलन: आंखों का जलना भी आई फ्लू के लक्षणों में शामिल है. ऐसे वक्त में मरीज को धूप या पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए.

फ्लू के मरीज को क्या-क्या करना चाहिए

अगर किसी व्यक्ति को यह फ्लू हो चुका है तो सबसे पहले उन्हें आइसोलेट कर देना चाहिए ताकि यह वायरस घर के अन्य सदस्यों में न फैले. इसके अलावा मरीज के टावल से लेकर बिस्तर तक साफ सफाई का ख्याल रखा जाना चाहिए और मरीज को कम से कम 7 दिन अपने कमरे में ही रहना चाहिए।

 

Tags: Chhattisgarh Eye fluConjunctivitisDelhi Eye Flu casesEye diseaseEye Flueye flu treatmenteye infection in rainy seasonEye problemHealth NewsHealth Tipshow many days eye flu lastsmonsoon diseasemonsoon eye fluNews Plusआई फ्लूआंखों की बीमारीन्यूज़ नेशन
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Blue Veins on Legs

Blue Veins: पैरों-जांघों पर उभरी नीली नसों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, किस बड़ी बीमारी का है संकेत

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

What Blue Veins May Mean: पैरों या जांघों की त्वचा पर मकड़ी के जाले जैसी नीली और उभरी नसें अक्सर...

Monsoon Eye Care: बारिश में तेजी से फैलता है Pink Eye इन्फेक्शन,जानें इससे बचने के आसान उपाय

Monsoon Eye Care: बारिश में तेजी से फैलता है Pink Eye इन्फेक्शन,जानें इससे बचने के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Eye Care Tips: बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह के संक्रमण लेकर आता है। इस दौरान नमी और उमस...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Next Post

Maharashtra: RPF जवान ने चलती ट्रेन में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

Manipur Violence :दिल्ली वाले बिल पर बाद में हो सकती है चर्चा, मणिपुर मुद्दे पर बीजेपी नेताओं के बयानों पर भड़के अधीर रंजन चौधरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In