गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

डस्ट एलर्जी से त्वचा पर रैशेज, लालपन और खुजली हो सकती है। ग्रीन टी, ओटमील, नारियल तेल, नीम का पानी और एलोवेरा जेल जैसे आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर इन समस्याओं से जल्दी राहत पाई जा सकती है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर भी असर डालते हैं। जब ये कण रोमछिद्रों में चले जाते हैं, तो त्वचा पर रैशेज, लालपन और खुजली जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। लगातार खुजली करने से इंफेक्शन फैल सकता है और हालत बिगड़ सकती है। ऐसे में दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी बहुत कारगर हो सकते हैं। लखनऊ के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मिश्रा ने ऐसे ही आसान उपाय बताए हैं, जिनसे डस्ट एलर्जी से होने वाले रैशेज में राहत मिल सकती है।

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करें

अगर डस्ट एलर्जी से रैशेज हो गए हैं, तो ठंडी की हुई ग्रीन टी बैग्स रैशेज पर 5–10 मिनट रखें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं। एक स्टडी के अनुसार, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

ओटमील से नहाएं

ओटमील पाउडर को पानी में मिलाकर नहाने से त्वचा की जलन, लालपन और खुजली में राहत मिलती है। चाहें तो ओटमील पाउडर का पेस्ट बनाकर सीधे रैशेज पर भी लगा सकते हैं।

नारियल तेल की मालिश

नारियल तेल में फैटी एसिड और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो रैशेज को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। दिन में 2 बार नारियल तेल से हल्की मालिश करने पर आराम महसूस होगा।

नीम के पानी का प्रयोग

नीम के पत्तों में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और इस पानी से स्नान करें या रैशेज पर लगाएं। इससे खुजली और इंफेक्शन में राहत मिलती है।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा त्वचा के लिए प्राकृतिक ठंडक और नमी का स्रोत है। रैशेज पर एलोवेरा जेल 5–10 मिनट लगाकर छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। आप एलोवेरा जेल के आइस क्यूब भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डस्ट एलर्जी के रैशेज को कम करने के लिए ग्रीन टी बैग, ओटमील, नारियल तेल, नीम का पानी और एलोवेरा जैसे घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद हैं। ये उपाय त्वचा को ठंडक, नमी और इंफेक्शन से सुरक्षा देते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी समस्या पर डॉक्टर की सलाह लें। News1 इंडिया किसी भी घरेलू नुस्खे के असर या परिणाम की जिम्मेदारी नहीं लेता।

Tags: Health TipsHome Remedies
Share200Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Delhi Traffic Alert

दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! आज रात से बदलेगा रूट, सफर से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist