शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Nuh Violence: चेतावनी के बावजूद पलवल की महापंचायत में भड़काऊ बयानबाजी, गौ रक्षक दल के आचार्य ने कहा- ‘करो या मरो”

by Juhi Tomer
अगस्त 13, 2023
in Breaking, बड़ी खबर, विशेष, हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद नूंह पलवल बॉर्डर पर पलवल जिले के पोंडरी गांव में आज सर्व हिंदू समाज की महापंचायत हुई। पंचायत करने की इजाजत इस शर्त पर दी गई थी कि इसमें कोई नफरत भरे भाषण नहीं दिये जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका। महापंचायत के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए धमकियां दीं. पंचायत में एक वक्‍ता ने कहा- यदि आप उंगली उठाएंगे, तो हम आपके हाथ काट देंगे. महापंचायत के आयोजकों का दावा है कि वक्‍ताओं को नफरत भरे भाषण न देने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे नहीं माना. बता दें कि महापंचायत में हिंसा में शिकार लोगों को इंसाफ दिलाने और 28 अगस्त को फिर से जलाभिषेक यात्रा शुरू करने पर चर्चा हुई।

गौ रक्षक दल के आचार्य ने दिया विवादित बयान

वहीं इस दौरान हरियाणा गौ रक्षक दल के नेता आचार्य आजाद शास्त्री ने इस दौरान फिर से हिंसा भड़काने वाला बयान जारी किया। उन्होंने मेवात में 100 हथियारों के लाइसेंस दिए जाने की मांग भी रखी। वहीं इस महापंचायत को विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए अनुमति दी गई थी। यह यात्रा 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसक झड़पों के कारण बाधित हो गई थी। वहीं पलवल के एसपी लोकेंद्र सिंहह ने कई शर्तों पर इसकी अनुमति दी थी।

RELATED NEWS

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

सितम्बर 1, 2026
Kanwar Yatra Deaths

Kanwar Tragedy: शिवरात्रि के दिन हरियाणा में छाया मातम, मां-बेटे समेत 7 कांवड़ियों की मौत

अगस्त 11, 2026

विवादित भाषण देने की थी मनाही

बतातें चलें कि एसपी लोकेंद्र सिंह ने साफ कहा था कि इस दौरान विवादित भाषण नहीं दिए जाएंगे। उनकी टीम हर व्यक्ति पर नजर रखेगी और किसी भी गलत हरकत पर लोगों के किलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला सुरक्षा चिंताओं के कारण नूंह अधिकारियों की तरफ से महापंचायत के प्रारंभिक अनुरोध को अस्वीकार करने के बाद आया था। सभा के लिए अनुमति देने के फैसले की पुष्टि पलवल के पुलिस अधीक्षक ने की।

महापंचायत में, हरियाणा गौ रक्षक दल के आचार्य आजाद शास्त्री ने इसे “करो या मरो की स्थिति” कहा और युवाओं से हथियार उठाने के लिए कहा। शास्त्री ने कहा, “हमें तुरंत मेवात में 100 हथियारों का लाइसेंस लेना सुनिश्चित करना चाहिए, बंदूकों का नहीं, बल्कि राइफ्लों का, क्योंकि राइफलें लंबी दूरी तक फायरिंग कर सकती हैं। यह करो या मरो की स्थिति है. इस देश का विभाजन हिंदू और मुस्लमानों के आधार पर हुआ था। यह गांधी के कारण ही था कि ये मुसलमान मेवात में रुके रहे। इसके साथ ही आचार्य आजाद शास्त्री ने युवाओं से एफआईआर से न डरने को भी कहा। उन्होंने कहा, “हमें एफआईआर से डरना नहीं चाहिए। मेरे खिलाफ भी एफआईआर हैं लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए।

Tags: "Hindu MahapanchayatBrij Mandal YatraHaryanaharyana governmentharyana newsharyana nuh clashHaryana Nuh Violenceharyana policeHaryana Violencemonu manesarNuh Communal ClashNuh CurfewNuh Violencenuh violence newsPondarivishwa hindu parishad
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में लंबित आयुष्मान क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर निजी अस्पताल 1 सितंबर से 24...

Kanwar Yatra Deaths

Kanwar Tragedy: शिवरात्रि के दिन हरियाणा में छाया मातम, मां-बेटे समेत 7 कांवड़ियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Kanwar Tragedies: मंगलवार को जहां भगवान शिव का प्रिय पर्व शिवरात्रि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा...

Jhajjar Well Accident

Jhajjar Well Tragedy: बछड़े को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, गांव में पसरा मातम, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jhajjar Well Tragedy: हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को...

Murdered Over Love Affair: प्रेम प्रसंग में हत्या युवक का शव रेल लाइन के पास मिला, परिवार ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

Murdered Over Love Affair: प्रेम प्रसंग में हत्या युवक का शव रेल लाइन के पास मिला, परिवार ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2026

Haryana News: यमुनानगर के शंकरपुरी कॉलोनी में रहने वाले 21 साल के राजीव का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे...

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

by Vinod
नवम्बर 21, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई है।...

Next Post

Himachal: शिमला में भूस्खलन से ढहा शिव मंदिर, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, अभी तक निकाले गए 9 शव

Maharashtra: चाचा शरद और भतीजे अजित के गुप्त मुलाकात से महाराष्ट्र में सियासत तेज, NCP प्रमुख ने कर दिया साफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In