Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: हरदोई डीएम ने कैंसर पीड़ित आतिश को दिया आयुष्मान कार्ड, आंखों से छलका आंसू

Saurabh Chaturvedi by Saurabh Chaturvedi
August 29, 2023
in उत्तर प्रदेश
हरदोई डीएम ने कैंसर पीड़ित आतिश को दिया आयुष्मान कार्ड, आंखों से छलका आंसू

हरदोई डीएम ने कैंसर पीड़ित आतिश को दिया आयुष्मान कार्ड, आंखों से छलका आंसू

511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। यूपी के हरदोई से एक बहुत ही मार्मिक खबर सामने आई है। हरदोई जिले के डीएम मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जब एक कैंसर पीड़ित को आयुष्मान कार्ड दिया तो उसके आंकों से आंसू छलक आए। दरअसर डीएम द्वारा कैंसर पीड़ित आतिश के हाथों में आयुष्मान कार्ड पकड़ाते ही आतिश भावुक हो गए।

हरदोई जनपद के शाहाबाद तहसील के अंतर्गत पिहानी विकास खण्ड के सहादत नगर निवासी आतिश पुत्र इकबाल की आंखों में आज उस समय आंसू छलक पड़े जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा उन्हें अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आतिश कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके घर में उनकी पत्नी और एक पुत्री है। पुत्री की उम्र मात्र 13 वर्ष है। कच्चे मकान में निवास करते हैं। इनके पास कोई कृषि भूमि नही है।

RELATED POSTS

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

January 21, 2026
केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

December 2, 2025

कर्ज लेकर कैंसर का करवा रहे थे इलाज

बता दें कि आतिश ने लोगों से कर्जा लेकर कुछ समय तक कैंसर का इलाज कराया। आखिर एक समय बाद जब लोगों को पता चला कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है तो उन्होंने भी कर्ज देने से मना कर दिया। इसके बाद इनका इलाज रुक गया। उनके मन मष्तिष्क में एक प्रकार की नाउम्मीदी घर करने लगी। अपनी समस्या को लेकर एक दिन वे जनपद के संवेदनशील जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के पास गये।

आयुष्मान कार्ड बनने से जगी नई आस

गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने तत्काल उनका अंत्योदय कार्ड बनवाया तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करते समय उनके चेहरे पर जो आशा की किरण दिखी उसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता। उनका कहना है कि आयुष्मान कार्ड की सहायता से वे अब अपना इलाज करवा सकेंगे। उनकी जिंदगी जीने की आस खत्म हो चुकी थी। आयुष्मान कार्ड ने एक नई आस जगा दी।

सीएम योगी और जिलाधिकारी का दिया धन्यवाद

आतिश ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कहते हैं कि आयुष्मान कार्ड जनपद में एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित हुआ है। इसके अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Tags: Ayushman cardAyushman NewsbhajpaBJPbreaking newscancer victim AtishHardoiHardoi DMHardoi DM gave Ayushman card to cancer victim Atishhardoi NewsLatest News
Share204Tweet128Share51
Saurabh Chaturvedi

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Hardoi Income Tax notice laborer fraud: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है,...

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
December 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
पाक के खिलाफ भारत के अभियान की शुरुआत, एक बड़े रिकॉर्ड पर कप्तान रोहित की नजर

Asia Cup: पाक के खिलाफ भारत के अभियान की शुरुआत, एक बड़े रिकॉर्ड पर कप्तान रोहित की नजर

Delhi Crime:  Amazon के सीनियर मैनेजर का मर्डर, सटाया तमंचा, आधी रात को युवकों ने बरसाईं गोलियां

Delhi Crime: Amazon के सीनियर मैनेजर का मर्डर, सटाया तमंचा, आधी रात को युवकों ने बरसाईं गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist