लखनऊ। तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिया गया विवादित बयान अब उनके लिए मुसीबत बन रहा है. अब इस बयान पर अयोध्या के संत एकजुट हो गए हैं, सभी संतों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की है.
राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट से चीफ को लिखा पत्र
उदयनिधि के विवादित बयान पर अब अयोध्या के संत एकजुट होकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. सभी ने उदयनिधि द्वारा दिए गए विवादित बयान पर आपत्ति जताई है. अयोध्या के संतों ने एकजुट होकर तमिलनाडु के राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई करने ले लिए पत्र लिखे हैं.























