शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नहीं लेगी हार का रिस्क! 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्मी स्टार और दिग्गज भी लड़ सकते हैं चुनाव

यूपी में मिशन 80 के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी अब विपक्ष के कब्जे वाली सीटों पर दिग्गजों को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार कर रही है.

by Juhi Tomer
अक्टूबर 10, 2023
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में हर पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं यूपी में हर सीट का आकंलन किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। यूपी में बीजेपी ने सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। अब ऐसे में बीजेपी उन सीटों पर भी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है, जिन पर 2019 के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है।

बीजेपी ने 2019 से भी ज्यादा बड़ी जीत का रखा लक्ष्य 

बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 2019 से भी ज्यादा बड़ी जीत का लक्ष्य सामने रखा है। ऐसे में उसे उम्मीद यूपी से है। क्योंकि यूपी से सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें आती हैं और यहां पर पार्टी की स्थिति भी काफी मजबूत है। फिलहाल 14 सीटों विपक्षी दलों का कब्जा है। वहीं मिशन 80 के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी अब विपक्ष के कब्जे वाली सीटों पर दिग्गजों को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार कर रही है।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

बीजेपी उतार सकती है फिल्मी सिटारे

इनमें फिल्मी हस्तियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और कई बड़े चेहरे हो सकते हैं। वहीं बीजेपी इस वक्त हर एक-एक सीट पर प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुटी है। पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट आने के बाद से 20 से 30 फीसदी तक मौजूदा सांसदों के टिकट काटने का कयास भी लग रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में जिस तरह से पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतार दिया।

वहीं उसके बाद माना जा रहा है कि यही रणनीति यूपी में भी देखने को मिल सकती है। बीजेपी योगी सरकार के दिग्गज मंत्रियों, इसके अलावा कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों को चुनाव में उतार सकती है।

यह भी पढ़े:- बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीट जीतने के लिए बनाई रणनीति

बीजेपी की पैनी नजर, 14 सीटों पर 

खबरों के मुताबिक इस बार यूपी की राजनीति में कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में नजर आएंगे। पार्टी का फोकस उन 14 सीटों जिन पर अभी विपक्षी दलों का कब्जा है. माना जा रहा है कि पार्टी बसपा के मौजूदा सांसदों को भी बीजेपी में शामिल कराकर चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के जाने-माने चेहरों और जातीय समीकरण को देखते हुए कई नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है।

बड़ी सीटों पर बड़े चेहरे

मोदी सरकार के बड़े चेहरे राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, संजीव बालियान, जनरल वीके सिंह, भानू प्रताप वर्मा सहित अन्य लोगों को फिर मौका मिलेगा। वहीं, भाजपा ने गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर सहित अन्य बड़ी सीटों पर बड़े चेहरे उतारेगी। इनमें फिल्म जगत की कुछ हस्तियां भी हो सकती हैं।

 

Tags: bjp mission 80latest political newsLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024PM Narendra Modipolitical news in hindiUP NewsUP News in HindiUP PoliticsUttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Next Post
shubman gill photo

World Cup: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए शुभमन गिल

Emergency Alert: क्‍या आपके पास भी आया इमरजेंसी अलर्ट? फोन में बजने लगी अचानक तेज घंटी

Emergency Alert: क्‍या आपके पास भी आया इमरजेंसी अलर्ट? फोन में बजने लगी अचानक तेज घंटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In