Tuesday, January 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गयादीन अनुरागी और पशुपतिनाथ राय ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई सदस्यता

Saurabh Chaturvedi by Saurabh Chaturvedi
October 18, 2023
in Latest News
अजय राय photo
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। सपा नेता गयादीन अनुरागी और भाजपा नेता पशुपतिनाथ राय ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दोनों नेताओं को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इन दोनों नेताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

गयादीन अनुरागी की कांग्रेस में वापसी

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई. गयादीन अनुरागी 2012 में कांग्रेस की टिकट से हमीरपुर के राठ विधानसभा से विधायक चुने गए थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी. तो वहीं बसपा से गाजीपुर के दिलदारनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे पशुपतिनाथ राय बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.

RELATED POSTS

UP Map Approval

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो रहे नेता

कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने में जुटी हुई है. बीते 9 अक्टूबर को पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद को व सहारनपुर से बड़े मुस्लिम नेता और पूर्व कांग्रेसी इमरान मसूद को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी.

यह भी पढ़ें- World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास! इस मामले में डिविलियर्स को पछाड़ेंगे

दिलदारनगर सीट से रह चुके हैं विधायक

पशुपति नाथ राय 2007 में बसपा के टिकट पर दिलदारनगर विधानसभा सीट से उस समय प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह को पराजित किया था. इसके बाद पशुपतिनाथ राय का कद बसपा में काफी बढ़ गया था. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने एन वक्त इनका टिकट काट दिया था. जिसके बाद से ही बसपा से इन्होंने दूरी बना ली थी. कई बार उनके लिए अफवाह भी उड़ा कि वो, दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं पर इन्होंने बसपा नहीं छोड़ा था.

मोदी लहर में बीजेपी में हुए थे शामिल

लेकिन जब पूरे प्रदेश में भाजपा के लहर चली तो उन्होंने 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. पर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया इसके बाद से वह शांत चल रहे थे. अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस में उनकी नजदीकियां काफी बढ़ने लगी. तो वही राठ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहे गयादीन अनुरागी ने दोबारा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. वह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे.

इनको ज्वाइन करना था कांग्रेस

गौरतलब है कि इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में गयादीन अनुरागी और पशुपति नाथ राय के साथ तीन पूर्व विधायकों को कांग्रेस की सदस्यता लेनी थी. पर हापुड़ से करीब चार बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे गजानंन सिंह ने अभी सदस्यता नहीं ली है. पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में वह भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बता दे की गजानंद सिंह ने साल 2022 में राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 93000 से अधिक वोट मिले थे.

Tags: Ajay RaiBJPCongressUPUP Congressकांग्रेसगयादुनीन अनुरागीपशुपति नाथ रायबीजेपी
Share200Tweet125Share50
Saurabh Chaturvedi

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

UP Map Approval

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

Next Post
भारत बनाम बांग्लादेश photo

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत टूर्नामेंट में खेलेगा अपना चौथा मुकाबला, जानिए पॉइंट टेबल में दोनों टीमों के हाल

Hina Khan

सोशल मीडिया पर Hina Khan ने फैंस के साथ शेयर किया न्यू लुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist