Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

FIH Olympic Qualifier : महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफ़ायर के अंतिम पूल मैच में आज भारत का मुक़ाबला इटली से होगा

Gautam Jha by Gautam Jha
January 16, 2024
in Latest News, TOP NEWS, खेल
FIH Olympic Qualifier: India will face Italy today in the final pool match of the Women's Olympic Hockey Qualifier.
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राँची। राँची में आज महिलाओं के FIH Olympic Qualifier मुकाबलों में भारत का मुकाबला इटली से होगा। ग्रुप बी के अंतिम पल मैच में आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारत के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी

महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत सही नहीं रही। भारतीय टीम  पहले मैच में अमरीका से 1-0 से हार गई। लेकिन टीम ने दूसरे मैच में न्‍यूजीलैंड को 3-1 हराकर शानदार वापसी की। जिसके बाद टीम का सेमी फाइनल के लिए दौड़ में बनी है। सेमीफाइनल में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष तीन टीमों को ओलंपिक के लिए पात्रता हासिल होगी। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

RELATED POSTS

No Content Available

भारत के रिकार्ड बेहतर

FIH Olympic Qualifier के पूल-बी में 6 अंको के साथ अमरीका शीर्ष स्‍थान पर है, जबकि भारत और न्‍यूजीलैंड टीमें एक जीत और एक हार के साथ 3-3 अंक प्राप्‍त कर सकी हैं। लेकिन मेजबान टीम के पास आज अपने पूल से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफ़ाई करने का बढ़िया मौका है। उसका मुकाबला पुल की सबसे कमजोर टीम के साथ है। जिसके खिलाफ भारत के रिकार्ड भी बेहतर है। 2018 से भारत और इटली के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं।  इन मैचों में भारतीय टीम को 4 में जीत जबकि एक में उसे हार मिली। अन्य मुकाबले ड्रा रहे है।

FIH Olympic Qualifier अंक तालिका

        पुल-A

     देश                    मैच    जीते    ड्रॉ     हारे     अंक

जर्मनी                   2       1       1       0      4

जापान                   2      1      1        0      4

चिली                     2      1      0       1       3

चेक रिपब्लिक         2      0      0      2       0

ये भी पढ़ें;   श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर सर्वे को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा मांग स्पष्ट नहीं

               पुल-B

 देश                          मैच    जीते    ड्रॉ    हारे    अंक

अमेरिका                        2      2       0       0        6

न्यूजीलैंड                        2     1        0       1        3

भारत                            2      1        0       1        3

इटली                           2      0         0       2       0

Tags: FIH Olympic Qualifier
Share199Tweet125Share50
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

No Content Available
Next Post
Valentine Day Gift 2024

Valentine Day Gift 2024 : इस 'वैलेंटाइन डे' अपने पार्टनर को दें ये खास तोहफे, यहां से लें आईडिया

Australian Open: India's Sumit Nagal defeated 31st seed Alexander Bublik, a big feat after 35 years

Australian Open :भारत के सुमित नागल ने 31 वें सीड के एलेक्सजेंडर बबलिक को दी मात, 35 साल बाद बड़ा कारनामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version