हरियाणा। दो दिन पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले Ashok Tanwar अब बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
बीजेपी में शामिल होने से पहले कांग्रेस में भी थे
Ashok Tanwar पहले कांग्रेस में थे। उसके बाद वो कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। और फिर उन्होंने आप का दमन थाम लिया। और फिर कुछ दिन पहले उन्होंने आप से रिश्ता तोड़ आज बीजेपी को ज्वाइन की है। हरियाणा में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने अशोक तंवर का पार्टी में स्वागत किया।
आप को निशाने पर लिया
बीजेपी में आने के बाद अशोक ने आप को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी जो गारंटी देते है,उसे पूरा करते है। चाहें वो किसी भी रूप में हो। हमने बहुत लोगों को देखा जो बाबा शाहेब की तस्वीर लगाते है। लेकिन उनका बाबा शाहेब के बनाए हुए संविधान में कोई रुचि नहीं है। ऐसे धोखेबाजों को 2024 में सबक सीखना है।
ये भी पढें ; टाटा ग्रुप्स के पास 2028 तक टाइटल राइट्स, जानिए कब शुरू होगा आईपीएल 2024
जातीगत राजनीति में बीजेपी मजबूत होगी
गौरतलब है हरियाणा से जाटों के बड़े नेता के रूप में लोकप्रिय अशोक तवंर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ कर अपनी पार्टी बनाई थी। लेकिन फिर बाद में 2022 में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। बीजेपी में उनके शामिल होने से बीजेपी को उम्मीद है कि वो जाटों में अपनी स्थिति और मजबूत कर पाएगी। इस साल के अंत में लोकसभा के चुनाव भी होने है।