रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

मिथुन, रिक्की केज, मो. फ़ैज़, निर्माता मुकेश पारिख की पहली इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म “मिलेनेयर्स ऑफ लव” की घोषणा

पहली इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म "मिलेनेयर्स ऑफ लव" की घोषणा आज मुम्बई के पीवीआर सिनेमा में की गई। अमेरिका के लेखक निर्माता मुकेश पारिख की इस फ़िल्म के सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष हैं।

by Neel Mani
फ़रवरी 19, 2024
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पहली इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म “मिलेनेयर्स ऑफ लव” की घोषणा आज मुम्बई के पीवीआर सिनेमा में की गई। अमेरिका के लेखक निर्माता मुकेश पारिख की इस फ़िल्म के सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष हैं। दो बार फिल्मफेयर अवार्ड विनर संगीतकार मिथुन ने इसका संगीत दिया है और तीन बार ग्रामी विनर रिक्की केज गेस्ट कम्पोज़र हैं। इस ऑफिशियल घोषणा के अवसर पर निर्माता मुकेश पारिख, सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष, मिथुन, रिक्की केज और  अतिथि के रूप में ऎक्टर अनूप सोनी उपस्थित थे। इस फ़िल्म के लिए सईद कादरी ने गीत लिखे हैं और मोहम्मद फ़ैज़ ने एक गीत गाया है। यहां सभी को परंपरागत पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। फ़िल्म इस बारे में है कि सपने देखना कभी मत छोड़ें। सत्य घटना पर आधारित यह फ़िल्म राजस्थान की कहानी है।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

प्रोड्यूसर मुकेश पारिख की एक शार्ट फ़िल्म कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाई गई और कई पुरुस्कार भी मिले हैं। इस इंडो हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट शक्तियों का मेला है। मैंने काफी रिसर्च करके यह स्टोरी लिखी है। सच्चे इवेंट्स पर आधारित फ़िल्म में ब्यूटीफुल लव स्टोरी है। कुछ दिन पहले मैं भारत आया और यशराज स्टूडियो आदि में गाने की रिकॉर्डिंग की। सईद कादरी को मैं अल्फ़ाज़ का बादशाह कहता हूं और मिथुन का म्युज़िक तो कमाल का रहता है। यह एक बहुत ही प्यारी लव स्टोरी है। राजस्थान मेरा पसंदीदा राज्य रहा है, वहां की सच्ची कहानी को प्रस्तुत करना  मुझे पसन्द आया। म्युज़िक की कोई भाषा नहीं होती। राजस्थान के लोकगीत और वेस्टर्न म्युज़िक की सिम्फोनी कमाल की होगी।

फ़िल्म के को प्रोड्यूसर सौमेन्द्र हर्ष ने सभी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम सभी राजस्थान से जुड़े हुए हैं। हमने काफी रिसर्च किया, यह पहला राजस्थान का प्रोजेक्ट है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहा है। मुझे गर्व है कि यूएस और राजस्थान मिलकर यह प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इससे रीजनल सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा।

आशिकी 2 और कबीर सिंह के संगीतकार मिथुन ने बताया कि संगीत भारतीय सिनेमा में जरूरी रहा है। मैं अपने देश की मिट्टी के लिए, संगीत के लिए कुछ करना चाहता हूं। यह कहानी संगीत के माध्यम से कही जाने वाली है। संगीत के प्रति मुकेश जी का हौसला देखने लायक है। संगीत के माध्यम से वह स्टोरी बताना चाहते हैं।राजस्थान की उस कम्युनिटी का संगीत मैंने खूब सुना, जिससे इंस्पायर होकर यह कहानी बन रही है। मुझे मुकेश जी का दर्शन पसन्द आया। मुझे लगा कि यह सही समय है इस फ़िल्म से जुड़ने के लिए और मैं खुश हूं इसके लिए संगीत कंपोज करके। रिक्की केज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही। मिथुन भारत मे मोस्ट प्रतिभशाली संगीतकार हैं। लगान जैसी फिल्मों का संगीत जड़ो से जुड़ा हुआ था इसलिए उन्हें विश्व भर में पहचान मिली। इस फ़िल्म का संगीत भी भारतीय जड़ों से जुड़ा हुआ है।

शब्दो के बादशाह सईद कादरी ने बताया कि यह फ़िल्म मेरे लिए अपनी मिट्टी के कर्ज को चुकाने का जरिया है। मैं राजस्थान में जन्मा हूँ, मैं उसी प्यासी ज़मीन से आया हूँ इसलिए मेरे दिल मे एक हूक है जहां मैं अपनी मिट्टी की बात कह सकता हूँ।

अनूप सोनी ने कहा कि मैं जयपुर का रहने वाला हूँ, स्कूल कॉलेज की पढ़ाई से लेकर रंगमंच की शुरुआत जयपुर में हुई। राजस्थान का कल्चर बहुत रिच है। जहां के आप होते हैं वहां से एक गहरा नाता रहता है। मैं जयपुर में एक साल पहले मुकेश जी से मिला, कहानी और म्युज़िक के बारे में सुना और मेरे पास उनका मेल आया तो मैंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी और हां कर दिया। मुकेश ने जो किरदार क्रिएट किए हैं वो बहुत रियल हैं, आसपास के किरदार लगेंगे। अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि इस फ़िल्म का हिस्सा हूँ।

ये भी पढ़ें :- Ashok Kumar की वो फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर ट्रेंड शुरु किया

गायक मोहम्मद फ़ैज़ ने कहा कि मैं जब रियल्टी शो में था तब से मुकेश जी से जुड़ा हूँ। लक्की हूँ कि रिक्की जी के साथ एक गाना गाने का मुझे मौका मिला। इस म्यूज़िकल ड्रामा फ़िल्म की 60 परसेंट शूटिंग राजस्थान में होगी। फ़िल्म में 4 गाने हैं।इस फिल्म को मिलेनेयर्स ऑफ लव फिल्मस एल एल पी  के बैनर में बनाया जा रहा है।

Tags: Entertainment News
Share198Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

Next Post
यशस्वी जायसवाल PHOTO

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी की बदौलत भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत, एलिस्टर कुक ने दिया बड़ा बयान

easy way to edit photos and videos on WhatsApp

Tech ki khabar: जानिए WhatsApp पर फोटोज और वीडियोज को एडिट करने का आसान तरीका...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist