शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते दिखीं टीवी की नायरा Shivangi Joshi

अब ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी भगवान की भक्ति में रमी नज़र आई हैं।

by Neel Mani
मार्च 22, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Shivangi Joshi

Shivangi Joshi

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जहां एक तरफ पूरे देश में राम लला के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक अयोध्या में पहुंच रहे हैं, तो आपकी प्यारी नायर भी इन दिनों भगवान की भक्ति में डूबी नज़र आ रही हैं। बीते दिन ही ग्लोबल आइकन के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती और पति निक के साथ राम लला के दर्शन करते हुए नज़र आई थीं। और अब ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी भगवान की भक्ति में रमी नज़र आई हैं।

जी हां आपके फेवरेट शो और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अपनी सीधी-साधी बहू वाली इमेज से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। नायरा बनकर सबके दिलों में राज करने वाली शिवांगी जोशी हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से आपकी प्यारी नायरा चर्चा में है लेकिन इस बार किसी सीरियल या रयूमर को लेकर नहीं बल्कि भगवान की आस्था में डूबे रहने के चलते शिवांगी ख़बरों में हैं।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) पूरे परिवार के साथ उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेते हुए नज़र आई हैं। अपनी इस धार्मिक जर्नी की तस्वीरें जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर की तो फैंस ने भी अपनी प्यारी नायरा पर प्यार बरसाना शुरु कर दिया। ये तो आप जानते हैं कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में हमेशा अपने परिवार को साथ में बांधे रखने की तमाम कोशिशों में लगी रहती थी लेकिन क्या आप जानते हैं रियल लाइफ में भी आपकी प्यारी नायरा अपने परिवार का कितना ख्याल रखती है।

इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है, जिनमें शिवांगी अपने पूरे परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन करते हुए नज़र आ रही हैं। वायरल तस्वीरों में शिवांगी अपने छोटे भाई और बहन के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं। तीनों की खास बॉन्डिंग देखकर उनके बीच का प्यार साफ जाहिर हो रहा है। इन तस्वीरों में शिवांगी का पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रहा है।

अपनी इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए शिवांगी जोशी ने लिखा है, जय जगन्नाथ। शिवांगी का ये श्रद्धालु और देसी लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनकी तारीफ में कमेंट की बाढ़ सी ला दी है। आपको बता दें, शिवांगी जोशी टीवी की संस्कारी बहुओं में गिनी जाती हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। इसी के चलते शिवांगी अक्सर ख़बरों में बनी रहती हैं।

शिवांगी जोशी को हाल ही में टीवी सीरियल बरसातें मौसम प्यार का में कुशाल टंडन के साथ देखा गया था। 16 फरवरी को इस सीरियल का आखिरी एपिसोड शूट होने के बाद शिवांगी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नज़र आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :- भारत की आन बान और शान Milkha Singh जिन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी उनके जन्मदिवस पर जानें इंस्पायर करने वाले किस्सों के बारे में

वहीं बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर करें तो, शिवांगी जोशी के टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ लिंकअप की ख़बरें काफी वक्त से सुनने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले ही शिवांगी और कुशाल की साथ में एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिनमें दोनों बर्फीलें पहाडों के बीच काफी क्लोजी होते हुए दिखाई दिए थे। दोनों के बीच क्या चल रहा है ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन टीवी पर नायरा बनकर छा जाने वाली शिवांगी जोशी को लोगों से प्यार मिलता रहता है।

Tags: Entertainment NewsShivangi Joshi
Share202Tweet126Share50

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

Next Post
BJP

यूपी में चुनाव से पहले चर्चा में आया बुर्क़ा विवाद , जानिए क्या है इसके पीछे बीजेपी का प्लान ?

India's festival will start from today, know which stars will shine at the opening ceremony.

IPL 2024 : आज से शुरू होगा इंडिया का त्योहार, जानिए Opening Ceremony कौन-कौन से सितारे बिखेरेंगे चमक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist