शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Dubai में आई बाढ़ को अबू धाबी के हिंदू मंदिर से क्यों जोड़ रहे हैं लोग, यहां जानें पूरी रिपोर्ट!

हम बात कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई (Dubai) में आई बाढ़ की। दुनिया के सबसे गर्म और शुष्क देशों में से एक माने जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात में हाल के

by Neel Mani
अप्रैल 22, 2024
in Latest News, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सोचिए जिस देश में भयंकर गर्मी पड़ती हो, जहां बारिश केवल नाम मात्र ही होती हो, लेकिन एक दिन ऐसा हो जाए कि जहां बारिश को लोग तरसते हो वहां अचानक बाढ़ आ जाए। हम बात कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई (Dubai) में आई बाढ़ की। दुनिया के सबसे गर्म और शुष्क देशों में से एक माने जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात में हाल के दिनों में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। अचानक हुई इस भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

जून 11, 2026

प्रकृति का प्रकोप कुछ ऐसा बरसा, जिसने हर जगह बस पानी ही पानी कर दिया। दुबई (Dubai) एयरपोर्ट पर पानी भरने के बाद करीब 300 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दुबई की सड़कों पर दौड़ने वाली कई लग्जरी कारें बाढ़ के पानी में डूबी हुई नज़र आई, जिसने भी इस भयानक मंजर को देखा, उसे विश्वास नहीं हुआ कि क्या दुबई में भी ऐसा हो सकता है! दुनिया के सबसे डेवलप देशों में से एक माने जाने वाले दुबई, जिसे रेत पर बना देश भी कहा जाता है। इस तबाही के बाद उसे लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। इनमें से कुछ सवाल तो ऐसे हैं जिन्हें आज का पढ़ा लिखा समाज पूरी तरह से नकारेगा।

जहां आज हर देश अपनी टेक्नोलॉजी बढ़ाने और डिटलीकरण के इस दौर में नई-नई चीजों की खोज करने में लगा हुआ है तो वहीं आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो कई अंधविश्वासी बातों पर विश्वास करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। इसका एक जीता-जागता एग्जांपल हम आपको दुबई (Dubai) में आई इस बाढ़ से देकर बता रहे हैं। दुबई में आई इस बाढ़ से तबाही को देखकर, कुछ लोग ये अफवाह उड़ाने में लगे हुए हैं कि अबू धाबी में हिंदू मंदिर बनने की वजह से इस तबाही का मुंह देखना पड़ा है।

यूएई के पड़ोसी देश ओमान में आई बाढ़ की वजह से 19 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। इस भयानक मंजर को देखने के बाद अब अरब लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिसे लेकर अब कुछ लोग इसका कनेक्शन अबू धाबी में बने मंदिर से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बारिश को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, इसी में से एक पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत की तरफ से शेयर किया गया वीडियो है। नायला ने एक्स हैंडल पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर की है, जिसमें कहा जा रहा है कि अरब वह धरती हैं, जहां से बुतों को हटाने का काम कई सौ साल पहले हुआ। उसी अरब की धरती पर फिर से बुतों की पूजा की जा रही है यानी मंदिर का निर्माण हुआ है, इससे खुदा नाराज हो गया है।

इस वायरल वीडियो में आई इस आपदा को लेकर ये दावे किए जा रहे हैं कि 14 फरवरी को अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन किया गया और दुबई में बाढ़ आ गई। इससे साफ होता है कि ये कुदरत का कहर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नायला इनायत ने लिखा, ये इस्लामिक मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि अरब में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना हिंदू मंदिर है। ये उसी तरह से है जैसे लड़कियों के जींस पहनने से भूकंप आ जाता है।

ये भी पढ़ें :- Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के बाद, फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई से धमकी, इस बार गाजियाबाद से जुड़े तार!

आपको बता दें, अरब अमीरात में काफी तेज गर्मी पड़ती है, वहीं यहां बारिश बहुत कम या कह लीजिए केवल नाम मात्र को ही होती है, लेकिन इस बार हुई इस भंयकर बारिश ने दुबई में बाढ़ ला दी है। वहीं इस बाढ़ के बाद दुबई के मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 75 साल बाद इस तरह की दुबई में बारिश हुई है, जितनी बारिश पूरे साल में होती है उतनी एक दिन में ही रिकॉर्ड की गई है। अब सवाल ये उठता है कि प्रकृति के इस चक्र में आखिर हिंदू मंदिर को इसका कारण बताना कितना सही है। क्या दुबई जैसे डेवलेप देश के कुछ लोगों को मंदिर की वजह से बाढ़ आ जाना बोलना शोभा देता है।

Tags: Dubai FloodsInternational News
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Nina Kutina Gokarna Cave Story

Nina kutina Gokarna cave story : प्रकृति के साथ जीने वाली नीना की कहानी बग़ैर वीज़ा भारत में क्यों रह रहीं थी, खोले राज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

Nina's Life with Nature and Struggles:कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी...

Next Post
Agra

Agra: शादीशुदा साली के साथ जीजा ने किया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कल्कि 2898 एडी से Amitabh Bachchan का अश्वत्थामा वाला लुक आया सामने

कल्कि 2898 एडी से Amitabh Bachchan का अश्वत्थामा वाला लुक आया सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In