Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लाइव कमेंट्री के दौरान Dhoni पर क्यों गुस्सा हुए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, यहां जानें पूरा मामला!

जी हां आपने सही समझा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक ऐसा नाम जिसे चैन्नई के लोगों के साथ-साथ पूरे भारत के लाखों लोग पसंद करते हैं।

Neel Mani by Neel Mani
May 2, 2024
in Latest News, खेल
532
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल के हर सीजन में धमाकेदार परफॉरमेंस करने वाली चैन्नई सुपर किंग्स इस बार भी आईपीएल के 17वें सीजन में अपने सभी फैंस को काफी एंटरटेन करने में लगी हुई है। इसके सभी स्टार खिलाड़ी शानदार परफॉरमेंस देने में लगे हुए हैं, लेकिन इस टीम का एक ऐसा खिलाड़ी है जो शुरूआत से ही चैन्नई सुपर किंग्स के साथ बना हुआ है। आज भी उसका जलवा ऐसा ही है जैसा आईपीएल के शुरूआत होने के दिनों में था, लगता है आप हमारी बातें सुनकर समझ ही गए कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। जी हां आपने सही समझा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक ऐसा नाम जिसे चैन्नई के लोगों के साथ-साथ पूरे भारत के लाखों लोग पसंद करते हैं।

इस खिलाड़ी को नापसंद करने वाले लोंगों की तादात बहुत कम ही होगी, लेकिन धोनी को चाहने वाले उनके लाखों फैंस आपको गली-गली में मिल जाएंगे। इस खिलाड़ी का विवादों से भी बहुत कम ही नाता रहा है, लेकिन इसी बीच एक ख़बर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान धोनी पर भड़कते हुए नज़र आ रहे हैं।

RELATED POSTS

up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

September 6, 2025
GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

May 25, 2025

चलिए जान लेते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है। आईपीएल में शुरूआत से ही धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जलवा रहा है इस बात को क्रिकेट से जुड़े सभी लोग जानते हैं। ये खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरता है तो शोर को बताने वाले मीटर की सुईं काफी ऊपर चली जाती है। अगर इसी बीच जब मुकाबले में धोनी चौके और छक्के लगाना शुरू कर देते हैं तो मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है। ऐसा ही एक नजारा कल यानी बीते बुधवार की शाम को भी देखने को मिला। पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए जब महेंद्र सिंह धोनी जब चेपॉक के मैदान पर उतरे तो उनके बल्ले से एक छक्का और एक चौका निकला।

लेकिन इसी दोरान हो गया कुछ ऐसा जो कमेंट्री कर रहे इरफान पठान को लग गया बुरा। नाराज हुए इरफान पठान ने तो लाइव कमेंट्री के दौरान ही धोनी के रवैये पर कई सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। दरअसल, पंजाब के खिलाफ 20वें ओवर में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स पर एक शॉट खेला इसके बाद वो रन लेने के लिए नहीं दौड़े। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए डैरेल मिचेल धोनी तक रन लेने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन धोनी उन्हें रन लेने के लिए मना कर देते हैं।

ये भी पढ़ें :- Hardik Pandya पर 24 लाख का जुर्माना लगने के बाद मंडराया बैन होने का खतरा, यहां जानें पूरा मामला!

धोनी की यही बात इरफान पठान को पसंद नहीं आई और उन्होंने कमेंट्री करते हुए ही कह डाला की मैं इसके खिलाफ हूं। दूसरा लड़का भी खेलने आया है। वह भी रन बना सकता है। ये एक टीम गेम है। दूसरा लड़का भी काम कर सकता है। इस बात से इरफान इसलिए भी खफा दिखाई दिए, क्योंकि धोनी के साथ डैरेल मिचेल खेल रहे थे। ये वो खिलाड़ी है, जो बड़े-बड़े छक्के लगा सकता है। इसलिए चैन्नई ने इस खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपयों में खरीदा है। अब आप ही बताएं क्या धोनी का ऐसा करना सही था या गलत।

Tags: cricketipl 2024Irfan PathanMahendra Singh Dhoni
Share213Tweet133Share53
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

by SYED BUSHRA
September 6, 2025

UP T20 Final : यूपी टी-20 लीग का फाइनल आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला मेरठ...

GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

by Vinod
May 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। CSK और GT के बीच IPL 2025 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में...

BCCI Big Action

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन पर लगा भारी जुर्माना!

by Gulshan
May 22, 2025

BCCI Big Action : आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59...

RR vs PKBS

RR vs PKBS : राजस्थान में पंजाब का धमाका! 10 रन की जीत से प्लेऑफ की रेस में मचाया हल्ला

by Gulshan
May 19, 2025

RR vs PKBS : नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ों के उम्दा प्रदर्शन...

Virat Kohli

टेस्ट में किंग का था अलग अंदाज, इसको और रोमांचक बनाने के लिए जाने जायेंगे विराट

by Gulshan
May 12, 2025

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से...

Next Post
Lok Sabha Election 2024, Odisha

Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा के CM नवीव पटनायक इन दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, दाखिल किया नामांकन

afzal-ansari-called-daughter-nusrat-ansari-his-political-heir-in-indi-alliance-meeting-at-sp-office

Afzal Ansari का बैकअप है तैयार, बेटी Nusrat के हाथ होगी चुनाव की कमान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version