रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रिंकू सिंह और इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल न करने वाले सवालों पर Rohit Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई सेलेक्शन न करने की असली वजह!

अब क्रिकेट प्रेमियों के इन सवालों का जवाब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया है।

by Neel Mani
मई 3, 2024
in Latest News, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बीती 30 अप्रैल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आने के बाद से लगातार रिंकू सिंह को टीम में न लिए जाने को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर चुकी है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए जारी की गई इस टीम को देखकर क्रिकेट प्रेमी थोड़े शॉक्ड हुए हैं, जिसके चलते उनके मन में इस सेलेक्शन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों के इन सवालों का जवाब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया है।

RELATED NEWS

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

जून 24, 2026
Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

जून 22, 2026

आपको बता दें, बीती 2 मई यानी गुरुवार को मुंबई में टी20 विश्व कप 2024 से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान इस पीसी में मीडिया के लोगों के अलावा यहां मौजूद बाकी लोगों ने इस वर्ल्ड कप से जुड़े कई सवाल किए। इन सवालों में सबसे खास और बड़ा सवाल रहा खराब फॉर्म होने के बावजूद हार्दिक पांडया का सेलेक्शन करना, विराट कोहली का स्टाइक रेट, रिंकू सिंह और केएल राहुल को टीम में न चुनना।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कुछ ज्यादा बोलते हुए नज़र नहीं आए। इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप प्लेइंग-11 को लेकर भी कोई हिंट नहीं दिया। इसके साथ ही टीम में 4 स्पिन गेंदबाजों को चुने जाने वाले सवाल पर भी उन्होंने कुछ खास नहीं बताया। इतना ही नहीं इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरूआत कौन करेगा? इस सवाल पर भी रोहित ने चुप्पी साधी रही। चलिए 5 प्वाइंट्स में आपको बताते हैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ये बड़ी बातें।

पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविण के बयान को नज़र में रखते हुए क्रिकेट के सभी फैंस इस आईपीएल में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखकर इस सेलेक्शन पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अजीत अगरकर इन बात को पूरी तरह से नकार दिया। पहले आपको बता देते हैं कि राहुल द्रविण ने ऐसा क्या कहा था, जो लोग इस आईपीएल को ज्यादा महत्वपूर्ण मानने लगे थे। आईपीएल का सीजन 17 शुरू होने से पहले राहुल द्रविण ने कहा था, कि ये आईपीएल खिलाड़ियों के लिए काफी विशेष रहेगा, क्योंकि इसके आधार पर ही आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेयरों का चयन किया जाएगा।

लेकिन इस पीसी में रोहित और अगरकर ने कहा, यदि आप सिर्फ 2 महीने चलने वाले IPL टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देख रहे हैं, तो आपकी सोच गलत है। रोहित शर्मा ने चुने गए 15 खिलाडियों की इस टीम को लेकर कहा, 15 सदस्यीय टीम की बात IPL से काफी पहले शुरू हो गई थी। आईपीएल का प्रदर्शन हर दिन बदलता है। कोई शतक बनाएगा या कोई विकेट लेगा। हम पहले ही अपने कोर ग्रुप को लेकर क्लियर थे। 70 से 80 प्रसेंट क्लियरिटी पहले से थी।

हार्दिक पांडया के चयन और शिवम दुबे के सवाल पर जहां रोहित ने कहा, कि अभी उन्हें प्लेंइंग-11 में जगह मिलना पक्का नहीं है तो वहीं अजीत अगरकर ने हार्दिक पांडया को लेकर कहा, जब तक वह फिट और उपलब्ध हैं। हम हमेशा हार्दिक पांडया को टीम में चाहते थे। इसमें कभी संदेह नहीं था। हमारा टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हम चाहते हैं कि बीच के ओवरों में कोई खिलाड़ी उस भूमिका को निभाए और स्वतंत्र रूप से खेले। हमने दुबे को आईपीएल में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर चुना है, लेकिन प्लेइंग-11 में उनकी गारंटी नहीं है।

इस सवाल के बाद जब, के.एल राहुल को टीम में न लिए जाने के लिए सवाल किया गया तो, इस पर पीसी में अगरकर ने कहा, के.एल राहुल एक शानदार खिलाड़ी है। हम मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले प्लेयर्स पर विचार कर रहे हैं। राहुल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि ऋषभ पंत 5वें नंबर पर खेलते हैं। संजू सैमसन भी नीचे खेलने की काबिलियत रखते हैं। इसी दौरान जब स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल किया गया तो, इस पर अगरकर ने कहा, कोहली का अनुभव वर्ल्ड कप में काफी काम आएगा। अनुभव बहुत मायने रखता है। विराट कोहली के अनुभव को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें :- लाइव कमेंट्री के दौरान Dhoni पर क्यों गुस्सा हुए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, यहां जानें पूरा मामला!

इसके अलावा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब, चुने गए चार स्पिन गेंदबाज, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और कलदीप यादव को लेकर सवाल किया गया तो, रोहित शर्मा इस सवाल का जवाब दो टूक में देते हुए कहा, इसका जवाब वो अमेरिका में वर्ल्ड कप के दौरान ही देंगे। वहीं बात अगर टी20 वर्ल्ड कप में चुनी गई भारतीय टीम की करें तो, रोहित शर्मा (कप्तान) सुर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर) अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, विराट कोहली, हार्दिक पांडया (उपकप्तान) रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को जगह मिली है। वहीं रिजर्व खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, आवेश खान, शुभमन गिल और खलील अहमद को रखा गया है।

Tags: Press ConfrenceRohit SharmaT20 World Cup 2024
Share207Tweet130Share52

Neel Mani

Related Posts

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Padma Shri Award Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों...

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Rohit Sharma sixes record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में...

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

Rohit Sharma ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
दिसम्बर 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

Next Post
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi News:भाई राहुल प्रियंका के लिए संसद का 'मार्ग' बनाएंगे, जानिए क्यों कांग्रेस ने रायबरेली से टिकट नहीं दिया

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने किया नामंकन, प्रियंका और सोनिया गांधी भी साथ में रही मौजूद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist