• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Dhoni का लास्ट में बल्लेबाजी करना क्यों ला रहा है उन्हें सवालों के घेरे में? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) का मैदान चाहे कोई सा भी हो लेकिन जब धोनी वहां उतरते हैं तो वहां शोर को मापने वाला मीटर काफी ऊपर चला जाता है

by Neel Mani
May 6, 2024
in Latest News, खेल
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम रही है, जिसका फैन सेक्शन शुरू से ही तगड़ा रहा है। पीली वर्दी में खेलता हुआ इस टीम का हर एक खिलाड़ी फैंस के दिलों में बसता है। सिर्फ चैन्नई ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस टीम से प्यार करने वाले लाखों लोग हैं। वैसे तो इस टीम का हर एक खिलाड़ी अपने में अलग है लेकिन जिस खिलाड़ी को आईपीएल के हर एक मुकाबले में खेलता हुआ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता वो नाम है, महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) का मैदान चाहे कोई सा भी हो लेकिन जब धोनी वहां उतरते हैं तो वहां शोर को मापने वाला मीटर काफी ऊपर चला जाता है और इसी के साथ अगर उनका बल्ला छक्के और चौके लगाने लगे तो फिर तो बात ही अलग हो जाती है।

लेकिन इस बार के आईपीएल में भी पिछले सीजन में जो देखने को मिला वो इस बार भी हो रहा है। चैन्नई सुपर किंग्स के फैन हर एक मैच में अपने खिलाड़ियों के आउट होने के बाद स्टेडियम में खुशी मनाते हुए दिख रहे हैं ऐसा क्यों हो रहा है। अब इस बात को भी समझ लीजिए। दरअसल चैन्नई टीम के खिलाड़ियों को मैच में शुरूआत करने यानी बल्लेबाजी ऑर्डर में अच्छी या बुरी शुरूआत दिलाने के बाद सभी को इस टीम के सबसे बड़े स्टार प्लेयर एमएस धोनी (Dhoni) का मैदान पर उतरकर धाकड़ परफॉर्मेंस करने का इंतजार रहता है, लेकिन पिछले और अब के सीजन में धोनी अपने परफॉर्मेंस और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के चलते कई सवालों के घेरे में आते जा रहे हैं।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) का आईपीएल के इन मुकाबलों में यूं आखिरी में बल्लेबाजी करने के लिए आना अब चैन्नई की टीम के लिए ही नुकसानदायक साबित हो रहा है। इसी को लेकर तो अब पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात बोल दी है। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरूआत से ही धोनी लगातार आखिरी के 2 से 3 ओवरों में बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि धोनी ने इस आईपीएल की कई पारियों में टीम के लिए बची-कुची गेदों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए जरूरी रन बटोरे हैं। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो आखिरी ओवर में लगाए गए उनके 3 छक्के ही चैन्नई की जीत का आधार बने थे।

उनकी अच्छी फॉर्म को देखत हुए ही लगातार मांग हो रही है कि वो बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलने आए लेकिन धोनी ऐसा नहीं कर रहे हैं। बीते रविवार यानी 5 मई को भी धर्मशाला के मैदान पर ऐसा ही देखने को मिला। इस मुकाबले में चैन्नई का बैटिंग ऑर्डर शुरूआत में काफी लड़खड़ाता हुआ दिखा। इस टीम के 101 रन के स्कोर पर ही 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मैदान पर बैटिंग करने के लिए रवींद्र जडेजा आ चुके थे और चैन्नई के सभी फैंस को उम्मीद थी कि अब धोनी आएंगे और कुछ कमाल दिखा कर तेजी से रनों की रफ्तार को बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

धोनी से पहले ही मिचेल सैंटनर मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और 16वें ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए। सैंटनर के बाद शार्दुल ठाकुर को उतारा गया वो भी 19वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर आउट होकर लौट गए। इन सब खिलाड़ियों के आउट होने के बाद 8 गेंद रहते हुए धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, जो उनके टी20 करियर में पहली बार था। धोनी के सभी फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर से ये खिलाड़ी कुछ बड़े शॉट्स लगाकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाएगा लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। धोनी पहली ही बॉल पर बोल्ड होते हुए पवेलियन जाते हुए दिखे। उनके आउट होने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा छाता हुआ दिखा। किसी को भी इस खिलाड़ी के पहली ही गेंद पर आउट होने पर विश्वास नहीं हुआ। इसका असर स्कोर बोर्ड पर भी पड़ा। चैन्नई की टीम 167 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें :- इस खतरनाक बीमारी की चपेट आए प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas

चैन्नई सुपर किंग्स की पारी खत्म होने के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी के इतने देरी से बैटिंग के लिए आने पर कई सवाल खड़े करते हुए, धोनी का 9वें नंबर पर आना समझ से परे है। उनके 9वें नंबर पर उतरने से सीएसके की कोई मदद नहीं हो रही है। उन्हें जिम्मेदारी उठाते हुए टॉप ऑर्डर में आना चाहिए, ताकि 4 से 5 ओवरों तक बैटिंग कर सके। हर बार लास्ट के 2 ओवर में खेलने से सीएसके को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Tags: dhoniipl 2024Irfan Pathan
Share205Tweet128Share51
Previous Post

 Lok Sabha Election 2024 : अमेठी में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर हुआ ज़बरदस्त हंगामा

Next Post

Samajwadi Party: सपा ने चुनाव के बीच नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया! इन्हें जिम्मेदारी दी गई

Neel Mani

Neel Mani

Next Post
Samajwadi Party: सपा ने चुनाव के बीच नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया! इन्हें जिम्मेदारी दी गई

Samajwadi Party: सपा ने चुनाव के बीच नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया! इन्हें जिम्मेदारी दी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version