Saturday, November 21, 2026 11:39 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Team India के इन क्रिकेटर्स के चलते IPL की कमेंट्री से बाहर किए गए Irfan Pathan, जानिए अब क्या करेंगे स्विंग के ‘सुल्तान’

Team India के इन क्रिकेटर्स के चलते IPL की कमेंट्री से बाहर किए गए Irfan Pathan, जानिए अब क्या करेंगे स्विंग के ‘सुल्तान’

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का आईपीएल 2025 की कॉमेंटेटर्स की लिस्ट से नाम गायब है, बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों की शिकायत पर लिया एक्शन।

by Vinod
24/03/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का आगाज हो चुका है। 65 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच टक्कर होगी। मैच का लाइव प्रसारण भी दुनियभर में हो रहा है। टीवी कमेंट्री की पूरी फौज दर्शकों तक मैच को अपनी जुबान से पहुंचा रहे हैं पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का नाम कॉमेंटेटर्स की लिस्ट से गायब है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि इरफान पठान को ये सजा कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार कॉमेंट करने के कारण दी गई है।

कई खिलाड़ियों ने शिकायत की थी

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और स्विंग के सुल्तान इरफान पठान क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कॉमेंट्री में लगातार सक्रिय रहे हैं। इरफान पठान इंटरनेशनल मैचों के साथ-साथ आईपीएल में भी लगातार कॉमेंट्री करते हुए नजर आए हैं। पर आईपीएल के 18वें सीजन में इरफान पठान का कॉमेंटेटर्स की लिस्ट से नाम गायब है। कुछ मीडिया संस्थानों ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इरफान पठान को ये सजा कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार कॉमेंट करने के कारण दी गई है। कई खिलाड़ियों ने इस बात की शिकायत की थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं।

पठान के नंबर को ब्लॉक तक कर दिया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान पठान को लेकर ऐसी बात सामने आई कि पिछले 2 साल से वह टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर्स पर कमेंट करते आ रहे थे। साथ ही इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ पर्सनल एजेंडा भी चलाए हुए थे। इसी को लेकर क्रिकेटर्स इरफान पठान को पसंद नहीं कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के दौरान एक स्टार खिलाड़ी ने तो अपने बारे में जिस तरह से बात की जा रही थी, उसे सुनकर पठान के नंबर को ब्लॉक तक कर दिया था।

RELATED NEWS

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

August 10, 2026

यह बात बीसीसीआई को अच्छी नहीं लगी

एक न्यूज वेबसाइड ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इरफान पठान ने पिछले इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के दौरान कुछ खिलाड़ियों का इंटरव्यू करते समय बहुत ऐटिट्यूड दिखाया था और यह बात बीसीसीआई को अच्छी नहीं लगी। वेबसाइड ने एक सूत्र के हवाले से खुलासा किया है, अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनका नाम जरूर आईपीएल 2025 की कमेंट्री लिस्ट में शामिल होता। पिछले दो सालों से ऐसा हो रहा है, क्योंकि वो कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी निजी एजेंडा चला रहे थे, और ये बात अधिकारियों को अच्छी नहीं लगी।

पठान से पहले भी कई दिग्गजों के साथ ऐसा हो चुका है

बताते चलें कि पठान से पहले भी कई दिग्गजों के साथ ऐसा हो चुका है। जिसमें संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले का नाम भी शामिल है। मांजरेकर को साल 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले कॉमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था। जबकि आईपीएल 2016 से ठीक पहले हर्षा भोगले के साथ भी ऐसा ही हुआ था। भोगले को बिना किसी स्पष्टीकरण के कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया था। भोगले ने इस घटना के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि वो ये स्वीकार कर सकते हैं कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते।

पठान राष्ट्रीय टीम का नियमित हिस्सा रहे

इरफान पठान टीम इंडिया के ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने एशिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 9 विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी थी। जिसका इनाम भी इरफान पठान को मिला। उन्होंने 2003 में 19 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया।। एडिलेड टेस्ट में पदार्पण करते हुए उन्होंने गिलक्रिस्ट और हेडन जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पानी पिलाया था। मैच में भारत को जीत हासिल हुई। सीरीज में इरफान ने अपने चयन को सही साबित किया। साल 2006 तक पठान राष्ट्रीय टीम का नियमित हिस्सा रहे।

28 विकेट हासिल किए और 172 रन भी बनाए

साल 2003 में 19 साल की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले इरफान ने साल 2008 में 24 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 32.26 की औसत से 100 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में 31.57 की औसत से 1105 रन भी बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल है। 120 वन-डे मैच 173 विकेट लेने वाले पठान ने 23.39 की औसत से 1544 रन भी बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से अर्धशतक भी बनाए। भारत की तरफ से 24 टी-20 मैच में इरफान ने 28 विकेट हासिल किए और 172 रन भी बनाए।

Related Posts

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

August 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

August 6, 2026
Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

July 13, 2026
England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

July 12, 2026
IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से  चर्चा हुई तेज़

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से चर्चा हुई तेज़

July 11, 2026
BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

June 7, 2026
विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

November 29, 2025
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

November 26, 2025

BCCI का बड़ा फरमान विराट कोहली और रोहित शर्मा को दी सख्त हिदायत

November 12, 2025
Next Post
Death rituals : मौत के बाद क्यों बांधते हैं शव की उंगलियां, क्या है इसके पीछे छिपे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण

Death rituals : मौत के बाद क्यों बांधते हैं शव की उंगलियां, क्या है इसके पीछे छिपे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rana Sanga

Rana Sanga News: राणा सांगा और बाबर... इतिहास और राजनीति के भंवर में वीरता का सच

प्रकृति का एक दुर्लभ उपहार आम घास नहीं है ‘पित्तपापड़ा’ कहां उगती है यह औषधि जड़ी बूटी

प्रकृति का एक दुर्लभ उपहार आम घास नहीं है 'पित्तपापड़ा' कहां उगती है यह औषधि जड़ी बूटी

POPULAR POST

Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

November 15, 2026
SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Lucknow Electric Buses

Lucknow Electric Bus: नए साल में लखनऊ को मिलेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्ज में तय करेंगी 200 KM का सफर

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India