Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव, 10 सीटों पर 100 उम्मीदवारों का इम्तिहान आज

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव, 10 सीटों पर 100 उम्मीदवारों का इम्तिहान आज

by Akhand Pratap Singh
07/05/2024
UP Lok Sabha Election

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: आज यूपी में  तीसरे चरण का मतदान है और अब सात मई को सुबह सात बजे से उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव में जिन दस सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से आठ बीजेपी और दो समाजवादी पार्टी ने जीती थी। तीसरे चरण के तहत बरेली, संभल, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर सीकरी, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और हाथरस सीटों पर वोट डाले जाएंगे, और इन सभी सीटों पर वोटिंग की तैयारियां पूरी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का हुआ समापन

लोकसभा चुनाव 2024 का पवित्र त्यौहार पूरी दुनिया में ज़ोरों-शोरों से चल रहा है। पहले दो चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब तीसरे चरण के मतदान का भी सभी को इंतेज़ार था जो कि आज समाप्त हो चुका है। आज के इस चुनाव में अगर बात की जाए यूपी की तो यूपी में कई जगहों पर मतदाताओं में विकास को लेकर रोष दिखाई दिया तो वहीं कई लोगों के अंदर मतदान को लेकर एक अजब ही जोश दिखाई दिया। इस जोश की बात हम महिलाओं का उदाहरण लेकर कर सकते हैं जिन्होंने आज के इस चुनावी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर अपना योगदान दिया। आज उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभआ सीटों पर चुनाव हुआ जिसमें 100 उम्मीदवारों के भविष्य के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।

(5:57 Pm) यूपी में पांच बजे तक 55.22 रहा मतदान प्रतिशत

यूपी में पांच बजे तक 55.2्2 % मतदान हुआ

RELATED NEWS

the-membership-of-these-sp-mlas-is-in-danger-akhilesh-yadav-can-take-big-decisions-in-tomorrow-meeting

सपा के इन विधायकों की सदस्यता पर लटकी तलवार, कल की बैठक में Akhilesh Yadav ले सकते हैं बड़े फैसले

June 7, 2024
UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में थमा सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार, 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को होगा मतदान

May 30, 2024

संभल – 61.10%
हाथरस – 53.54%
आगरा – 51.53 %
फतेहपुर सीकरी – 54.93%
फिरोजाबाद – 56.27%
मैनपुरी – 55.88%
एटा – 57.07%
बदायूं – 52.77%
आंवला – 54.73%
बरेली – 54.21%

(4:55 Pm) यूपी में इलेक्शन के वक्त महिलाओं पर हुआ लाठी चार्ज

मतदान के तीसरे चरण में महिलाओं के साथ अभद्रता की खबर सामने आई है। इसको लेकर शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, तमाम जनता वोट डालना चाह रही है। लेकिन उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को लेकर बोला की बीजेपी लोगों के साथ ऐसा इसलिए कर रही है ताकि वोट प्रतिशत न बढ़ सके। इसके साथ ही महिलाओं को वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं पर लाठी चार्ज किया गया।

(4:23 Pm) एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की खास अपील
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि सपा और इंडिया गठबंधन के हर बूथ एजेंट, कार्यकर्ता, प्रत्याशी, पदाधिकारी, समर्थक और जनता से आग्रह है कि वे वोटिंग के बाद भी सतर्क रहें। ईवीएम सील न होने और स्ट्रॉंग रूम तक पहुँचने तक, सभी सतर्क रहें और गड़बड़ी की संभावना होने पर तुरंत वीडियो बनाकर भेजें। उन्होंने लोगों से अपने वोट की रक्षा के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है, जैसे ‘बूथ रक्षक’ और ‘संविधान के सिपाही’।

सपा और इंडिया गठबंधन के हर बूथ एजेंट, कार्यकर्ता, प्रत्याशी, पदाधिकारी, समर्थक और जनता से अपील है कि वो सावधान, सतर्क और सचेत रहे और वोटिंग ख़त्म होने के बाद जब तक ईवीएम सील न हो जाए, स्ट्रॉंग रूम तक पहुँच न जाए, तब तक पूरी मुस्तैदी से चौकन्ना रहे। सब मिलकर डटे रहें। किसी भी…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2024

 

(4:03 Pm) यूपी लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में 3 बजे का वोट प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा-

उत्तर प्रदेश का तीन बजे 46.78 रहा मतदान प्रतिशत

संभल- 52.94 %

हाथरस- 44.63 %

आगरा- 43.67 %

फतेहपुर सिकरी- 46.18 %

फिरोजाबाद- 47.80 %

मैनपुरी- 46.80 %

एटा- 48.93 %

बदायूं- 45.44 %

आंवला- 46.75 %

बरेली- 45.96 %

(3:50 Pm) जौनपुर से टिकट कैंसिल होने के बाद सामने आया श्रीकला का ये भावुक पोस्ट

जौनपुर से टिकट कैंसिल हो जाने के बाद कद्दावर नेता धनंजय सिंह की पत्नी का एक भावुक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा  कि, “आपके हित के लिए सर्वस्व न्यौछावर के लिए तैयार हूं। हमे पता है, आप आहत और उदास है, मैं भी हूं… लेकिन चिंता मत करिए,आपके आशीर्वाद से हम दोगुनी ताकत से आपकी सेवा में हाजिर हैं..।”

मेरे जौनपुर परिवार को सादर प्रणाम !

आपका साथ और विश्वास हमारी ताकत है। आपके रहते दुनिया का कोई व्यक्ति मेरे आत्मबल को तोड़ नहीं सकता। आपके आशिर्वाद की वजह से ही मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं। जिसका निर्वाह बड़ी ही निष्ठा और ईमानदारी से कर रही हूं, और करती रहूंगी। अंतिम सांस तक… pic.twitter.com/2QPFR5KdDF

— Shrikala Dhananjay Singh (@ShrikalaSingh) May 7, 2024

(3:38 Pm) तीसरे चरण के मतदान के बीच सपा ने कार्यकर्ताओं से की खास अपील

समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध किया है कि मतदान के बाद वे ईवीएम की निगरानी करें। उन्होंने कहा है कि मतदान के बाद जब ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक जाए, तो उन्हें उस गाड़ी के पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर आना चाहिए। साथ ही, उन्हें पोलिंग एजेंट से फॉर्म 17 ग (भाग-1) प्राप्त करने और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।

(3:11 Pm) शेखरपुर बूथ से महिलाओं को जबरन भगाने का सपा ने लगाया आरोप

सपा ने एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की आंवला क्षेत्र के शेखरपुर की बूथ संख्या 116 पर महिलाओं को जबरस पुलिस की ओर से भगाया जा रहा है।

(2:40 Pm) सीएम योगी ने सपा पर लगाए आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 के दौर में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि, “सपा के लोग राम का विरोध करते हैं, राम भक्तों पर गोली चलाते हैं, इसके आगे योगी बोले आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, राम भक्तों के मरने पर खुशी मनाते हैं और माफियाओं के  मरने पर आंसू बहाते हैं।“

(2:34 Pm) यूपी लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में 1 बजे का वोट प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा-

यूपी में दोपहर 1 बजे तक 38.12 प्रतिशत तक वोटिंग हुई

संभल- 42.97 %

हाथरस- 37.73 %

आगरा- 36.89 %

फतेहपुर सिकरी- 39.09 %

फिरोजाबाद- 40.06 %

मैनपुरी- 38.32 5 %

एटा- 39.87 %

बदायूं- 34.97

आंवला- 36.95 %

बरेली- 34.93 %

(1:52 Pm) 9 मई को कुशीनदगर में होगा स्वामी प्रसाद मौर्य का नामांकन

9 मई को कुशीनगर लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य  उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भर देंगे

(1:46 Pm) फिरोज़ाबाद में फर्ज़ी मतदान करने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंज़ा

देश भर में लोकसभा 2024 का चुनाव चल रहा है ऐसे में यूपी की बात की जाए तो फिरोज़ाबाद पुलिस ने यहां से एक फर्ज़ी मतदान करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का नाम शिव आदर्श बताया जा रहा है जिसको कॉलेज से पकड़ा गया है। एसपी रुरल ने इस बात की खबर मिलते ही तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

(1:37 Pm) तीसरे चरण में बीजेपी को मुश्किल हुआ नोट बटोरना 

उत्तर प्रदेश के इटावा में आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा का संबोधित करते हुए कहा कि पहले हुए दो चरणों के चुनाव में जनता ने बीजेपी को नकारा अब तीसरे चरण का चुनाव है और ये इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी का चरण है। इससे बीजेपी का भविष्य तय नहीं  होने वाला

(1:23 Pm) जावेद अली खान ने मोदी पर कसा तंज घेरा बोले, मैंने मोदी को सत्ता से हटाने के लिए डाला है वोट

यूपी लोकसभा की संभल सीट पर जावेद अली खान ने अपनी मतदान करते हुए कहा कि , मैंने वोट डाला मोदी सरकार को सत्ता से हटाने, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने और सपा को जीत दिलाने के लिए। लोगों की यही आशा और अकांशा है।

(1:18 Pm) रामगोपाल यादव का बड़ा दावा बोले, 5 लाख वोटों से जीतेंगी डिंपल यादव

रामगोपाल यादव ने लोकसभा 2024 के तीसरे चरण के चुनाव में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि, सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दावा करते हुए कहा कि डिंपल यादव 5 लाख वोटों पर जीत हांसिल करेंगी। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव यूपी की मैनपुरी सीट से उम्मीदवार हैं।

(12:55 Pm) सपा की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग अलर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव में जगह-जगह पर परेशानियां पनपति हुई देखी जा रही हैं इनको लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को दर्ज कराई गई शिकायत पर आयोग के एडीजी जोन के साथ डीआईजी रेंज के पुलिस अधिकारी संभल पहुंच चुके हैं। और अब उनकी शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।

(12:44 Pm) मुस्लिम मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है- सपा 

सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हे आरोप लगाया आरोप लगाया और कहा कि, आगर की बूथ संख्या 384, 385, और 386 पर बैठकर बीजेपी के विधायक खुद बैठकर अपने सामने वोटिंग करवा रहे हैं। वहीं मुस्लिम मतदाताओं को वोटिंग करने से रोका जा रहा है।

(12:22 Pm) वोटर्स को पीटा और धमकाया जा रहा है –  सपा 

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाते हुए कहा कि, संभल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटों के साथ विधानसभा क्षेत्रों मेंं पुलिस की ओर से मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाया जा रहा है।

संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है।

संज्ञान ले चुनाव आयोग,… pic.twitter.com/4iWcunvYmH

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(12:10 Pm) उम्मीद है आ रही शिकायतों पर चुनाव आयोग कार्यवाही करेगा – अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जो-जो शिकायतें आ रही हैं इस पर ज़रूर कार्यवाही करेगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ता बूथ पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गाली दे रहा था। मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को हटाने की अपील करूंगा।“

(11:59 Am) यूपी में 11 बजे तक कुल 26.12 प्रतिशत रहा मतदान 

यूपी में 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के मतदान में आज 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा-

संभल- 29.55 %

हाथरस- 26.05 %

आगरा- 25.87 %

फतेहपुर सिकरी- 27.63 %

फिरोजाबाद- 24.42 %

मैनपुरी- 25.13 %

एटा- 27.17 %

बदायूं- 26.02 %

आंवला- 25.98 %

बरेली- 23.60 %

 

(11:50 Am) धर्मेंद्र यादव ने अखिलेश पर किया पलटवार

अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, बीजेपी से लोग परेशान हैं। कहीं लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। कहीं लोग परेशान हैं  यहां अखिलेश यादव मंदिर में गए तो मंदिर धुलवाया गया। जहां लोकतंत्र है वहां जनता वोट देकर जवाब देती है।

(11:43 Am) डिंपल यादव ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने बीजेपी पर वकरारा प्रहार करते हुए कहा कि, “बीजेपी ने लगातार अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों और गुंडों को ही अपनी पार्टी में शामिल किया है। सभी समाज और धर्मों के लोग इस दबाव की राजनीति का शिकार हैं।”

(11:37 Am) अखिलेश ने लगाया बीजेपी पर आरोप

हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग  रही ऑशिकायतों पर कार्यवाही करेगा, कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ कैप्चर करना चाहते हैं। मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गालियां दे रहा था.. मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को डटाने की अपील करूंगा।“

(11:11 Am) बेटी अदिति के साथ मतदान करने पहुंचे अखिलेश

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरम के मतदान के दिन खिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, “BJP वालों को सजा मिलनी चाहिए, जनता को तकलीफ पहुंचाने के लिए जानबूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं।“

(11:18 Am) सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान की पुलिस से हुई बहस

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में एमजीएम पोलिंग बूथ पर जियाउर्रहमान बर्क की एसपी से ज़बरदस्त बहस हो गई । बर्क ने आरोप लगाया है कि, वोटर्स को मतदान करने से रोका जा रहा है।

(11:09 Am) ‘भाजपा में नीति और नीयत की खोंट’ – डिंपल यादव

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान पर मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि, “बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है, ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।“

(10:50 AM) हाथरस के नगलावीरा गांव में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दिन हाथरस के नगलावीरा गांव के लोगों ने वोट डालने से ही मना कर दिया। सभी वोटर्स को जिलाधिकारी मनाने में जुटे

(10:46 Am) अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने किया मतदान 

मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा उम्मीदवार डिपंल यादव ने किया मतदान

(10:37 Am) आकाश आनंद ने वोटर्स से की मतदान की अपील

लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान को लेकर आकाश आनंद ने की मतदाताओं से अपील कहा, “आज तीसरे चरण के मतदान में अधिकांश संख्या में वोट देने के लिए अपने घरों से निकलें, आपका हर वोट कीमती है,जो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और अत्याचार को खत्म करने के लिए ज़रूरी है।”

आज तीसरे चरण के मतदान में अधिकांश संख्या में वोट देने के लिए अपने घरों से निकलें।

आपका हर वोट कीमती है, जो भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोज़गारी और अत्याचार को खत्म करने के लिए ज़रूरी है।

— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) May 7, 2024

(10:26 Am) यूपी के आसफपुर के गांव ढोरनपुर में मतदाताओं ने किया वोटिंग का बहिष्कार

गाँव ढोरनपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की अभावना से अपने मतदान का विरोध किया। वे ने अभी तक किसी भी बूथ पर वोट नहीं डाला है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मतदान को बहिष्कृत किया। गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली से उन्हें आक्रोश है। बरसात के दिनों में ढोरनपुर को शेष गाँव से अलग रहना पड़ता है, क्योंकि मुख्य मार्ग तक पहुँचने वाला कोई सही मार्ग नहीं है।

(10:16 Am) सपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

सपा ने तीसरे चरम के लोकसभा मतदानों के वक्त आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा के किशनी विधानसभा के तेजसगंज में बूथ संख्या 170 पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे द्वारा मारपीट करके बूथ कैप्चर करने का प्रयास हो रहा है।

मैनपुरी लोकसभा के किशनी विधानसभा के तेजगंज में बूथ संख्या 170 पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे द्वारा मारपीट करके बूथ कैप्चर करने का हो रहा प्रयास।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(10:12 Am) 9 बजे तक संभल में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के 9 बजे के ग्राफ के मुताबिक संभल में 14.71 प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज़्यादा और आंवला में 11.42 प्रतिशत तक सबसे कम वोटिंग हुई।

(10:03 Am) रेंजरोवर चलाकर पहुंची बदायूं प्रत्याशी की पत्नी

यूपी मैंनपुरी की बदायूं लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार आदित्य यादव की पत्नी वोट डालने के लिए रेंज रोवर चलाकर मतदान केंद्र पहुंची।

UP Mainpuri, Lok Sabha election 2024

(9:49 Am) यूपी की दस सीटों पर हैं करीब 1,89,14,788 वोटर्स

यूपी के 10 लोकसभा सीटों पर मतदान करने के लिए करीब 1,89,14,788 मतदाता खड़े हैं। जिनमें 1,01,44,345 पूरुष और 87,69,696 महिलाएं मतदाता हैं।

(9:42 Am) फिरोज़ाबाद में 9 बजे तक रहा13.52 मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेस के फिरोज़ाबाद में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 13.52 आंका गया।

(9:39 Am) सपा ने पोस्ट के ज़रिए लगाया आरोप

सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरेली लोकसभा के भोजीपुरा में बूथ संख्या 235 पर भाजपा के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है।

बरेली लोकसभा के भोजीपुरा में बूथ संख्या 235 पर भाजपा के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmbareilly

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(9:32 Am) करहल लोकसभा सीट पर लोकसभा कार्यकर्ताओं की जबरन गिरफ्तारी

मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथों पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(9:27 Am) यूपी में मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। 

सपा ने अपने एक्स पोस्ट के ज़रिए कहा फिरोज़ाबाद लोकसभा के छोटा लालपुर में बूथ संख्या 249, 251 पर बहुत सारे मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

फिरोजाबाद लोकसभा के छोटा लालपुर में बूथ संख्या 249, 251 पर बहुत सारे मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_firozabad

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(9:23 Am) UP की दस सीटों पर 8 महिला उम्मीदवार लड़ रही हैं चुनाव

इस बार के लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर खड़े 100 उम्मीदवारों में से 8 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

(9:12 Am) जयवीर सिंह ने मतदाताओं को किया अफवाहों से सचेत

एक्स पर पोस्ट के ज़रिए आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के समय जयवीर सिंह ने लोगों को सचेत करते हुए कहा…

नमस्कार, मेरे लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के सम्मानित मतदाताओं..

संज्ञान में है आज समाजवादी पार्टी द्वारा अपने ही नेताओं के साथ कोई घटना होने का नाटक कराकर फिर उस नाटकीय घटना का आरोप भाजपा पर लगाने का षड़यंत्र किया जा रहा है, सपाइयों के प्रोपेगेंडा और अफवाहों से आप सभी मतदाता रहें…

— Jaiveer Singh (Modi Ka Parivar) (@jaiveersingh099) May 7, 2024

(9:00 Am) मुस्लिम वोटर्स के साथ हो रहा अन्याय – सपा

सपा ने आरोप लगाया की संभल लोकसभा सीट की बूथ संख्या 11 में मुस्लिम वोटर्स के पहचानपत्र छीन कर उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इसका खिलाफ चुनाव आयोग संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित करे।

(8:47 Am) ऐन चुनाव के दिन सपा का छलका गुस्सा

सपा ने निष्पक्ष चुनाव की बात को लेकर आज लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान वाले दिन कहा कि, बदायूं लोकसभा के बदायूं में बूथ संख्या 105, 106, 107, 108 पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने की सूचना। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।

बदायूं लोकसभा के बदायूं में बूथ संख्या 105, 106, 107, 108 पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने की सूचना।

चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_budaun

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024

(8:37 Am) शिवपाल यादव ने मतदाताओं से की अपील

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दिन सपा विधायक शिवपाल यादन ने सभी मतदाताओं से खास अपनील करते हुए कहा कि, “मैं लोकसभा मैनपुरी, फिरोज़ाबाद एवं बदायूं सहित तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से आम लोकसभी चुनाव 2024 मेें बढ़कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं। आपका हर मत, लोकतंत्र की ताकत है..”

मैं लोकसभा मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं बदायूं सहित तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से आम लोकसभा चुनाव -2024 में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं। आपका हर एक मत, लोकतंत्र की ताकत है।
तरक्की, खुशहाली व देश के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।

— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 7, 2024

(8:30 Am) प्रियंका गांधी ने ट्विट के ज़रिए बढ़ाया वोटर्स का उत्साह

प्रियंका गांधी ने अपने रिसेंट एक्स पोस्ट के ज़रिए सारे वोटर्स को चुनावों का महत्जोव बताते हुए उनका जोश बढ़ाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रिय देशवासियों , यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई , संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें..”

प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 7, 2024

 

(08:05 Am) सपा ने लगाया आरोप

सपा ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के भोगांव में बूथ संख्या 41, 42, और 43 पर अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों को एजेंट बनने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसे संज्ञान में लिया है और निष्पक्ष मतदान की सुनिश्चितता की जांच के लिए कदम उठाया है।

(07:55 Am) आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा–

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और जनता को लगता है कि भारत के भविष्य, उत्थान, और गौरव के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना अत्यंत आवश्यक है।

(07:50 Am) डिप्टी सीएम ने जनता से कहा-

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने विनम्र आवाज में सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र के लिए मतदान अवश्य करें। मतदान करना उनका महत्वपूर्ण कर्तव्य है और यह राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, राष्ट्र की पहचान को सफल बनाने के लिए सभी को मतदान करने की सलाह दी।

(07:45 Am) मैनपुरी DM ने कहा-

मैनपुरी के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया, “हमने चुनाव के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए, जनपद को 163 सेक्टर और 28 जोन में विभाजित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर मजबूत सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।”

(07:42 Am) मैनपुरी में मॉकपोल प्रक्रिया पूरी

 

लोक सभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के तृतीय चरण के मतदान के अंतर्गत मैनपुरी में मॉक पोल की प्रक्रिया हुई संपन्न…. #3rdPhase #ECI #Elections2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv #IVote4Sure #MainHoonNaa #Ek_Vote_Desh_K_Liye@ecisveep @SpokespersonECI @DmMainpuri pic.twitter.com/xdcqUCqwFd

— CEO UP #IVote4Sure (@ceoup) May 7, 2024

 

(07:40 Am) सीएम योगी ने कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरे चरण की वोटिंग से पहले लोकतंत्र के महापर्व की महत्वता पर ध्यान दिलाया और मतदाताओं से ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करने की अपील की। वहने, उन्होंने मतदान के महत्व को बढ़ावा दिया और विरासत और विकास के आदर्शों की ध्यान में रखने की बात कही। उन्होंने मतदान का महत्व बताते हुए यह भी कहा कि एक व्यक्ति का वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

Related Posts

the-membership-of-these-sp-mlas-is-in-danger-akhilesh-yadav-can-take-big-decisions-in-tomorrow-meeting

सपा के इन विधायकों की सदस्यता पर लटकी तलवार, कल की बैठक में Akhilesh Yadav ले सकते हैं बड़े फैसले

June 7, 2024
UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में थमा सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार, 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को होगा मतदान

May 30, 2024
UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: पांचवे चरण के मतदान में राजा भैया का कितना असर? जानिए हॉट सीट पर क्या है वोटिंग का हाल

May 20, 2024
PM Modi, Jonpur, Uttarpradesh, Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : ‘जिस दिन मोदी जाएगा ये CAA  जाएगा…’ आज़मगढ़ में मोदी ने किया विपक्ष पर वार

May 16, 2024
up-lok-sabha-election-2024-within-40-minutes-of-voting-starting-in-kannauj-a-flurry-of-complaints-sp-made-these-allegations

UP Lok Sabha Election 2024: वोटिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी, कन्नौज में तो…

May 13, 2024
lack-of-coordination-between-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-in-kannauj-rally

दिल है कि मानता नहीं… कन्नौज की रैली में Rahul-Akhilesh में तालमेल की कमी

May 10, 2024
up-lok-sabha-election-2024-criminal-case-against-36-out-of-130-candidates-in-the-fourth-phase-many-more-revelations-in-the-adr-report

UP Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में 130 में से 36 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस, ADR की रिपोर्ट में हुए और भी कई खुलासे..

May 4, 2024
lok-sabha-election-2024-nomination-of-two-sp-candidates-from-lucknow-are-in-the-fray-against-defense-minister-rajnath-singh

Lok Sabha Election 2024: लखनऊ से सपा के दो प्रत्याशियों का नामांकन! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ हैं मैदान में…

May 3, 2024
Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में दूसरे चरण का महासंग्राम खत्म, जानिए किस सीट पर कितने प्रतिशत हुए मतदान

April 26, 2024
UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024 : आज यूपी में अमरोहा समेत इन 7 सीटों पर आज होगा मतदान

April 26, 2024
Next Post
live loksabha

Live Lok Sabha Election 2024: 12 राज्य, 93 सीटें, तीसरे चरण का मतदान शुरू

vladimir-putin-took-oath-as-president-for-the-5th-time-many-western-countries-boycotted-the-swearing-in

Vladimir Putin ने 5वीं बार ली राष्ट्रपति की शपथ, कई पश्चिमी देशों ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार...

सालों भांजे कृष्णा से नाराज रहने वाली बात पर मामा Govinda ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई वजह

सालों भांजे कृष्णा से नाराज रहने वाली बात पर मामा Govinda ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई वजह

POPULAR POST

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India