सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हरियाणा में गिरने वाली है Nayab Singh Saini की सरकार? 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन…

by Rajni Thakur
मई 7, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, बड़ी खबर, हरियाणा
3-independent-mla-withdrawn-his-support-to-the-nayab-singh-saini-led-government-in-the-haryana

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने राज्य में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस के पक्ष में जाने का फैसला लिया है।

बता दें कि सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने हरियाणा में बीजेपी (CM Nayab Singh Saini) से अपना समर्थन वापस ले लिया है। उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है।

RELATED NEWS

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

सितम्बर 1, 2026
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

नवम्बर 21, 2025

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान की मौजूदगी में रोहतक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों विधायकों ने यह घोषणा की। गोंदर ने कहा कि “हम सरकार से समर्थन वापस ले रहे हैं। हम कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। हमने किसानों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर यह निर्णय लिया है।”

कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों- सोमबीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।

‘तुरंत विधानसभा चुनाव होने चाहिए’

उदय भान ने आगे कहा कि “मैं यह भी कहना चाहता हूं कि (90 सदस्यीय) हरियाणा विधानसभा में वर्तमान सदस्य 88 है, जिसमें से भाजपा के 40 सदस्य हैं। भाजपा सरकार को पहले जेजेपी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन जेजेपी ने भी समर्थन वापस ले लिया था और अब निर्दलीय भी अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।

कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि “नायब सिंह सैनी सरकार अब अल्पमत सरकार है। सैनी को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्हें एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। अब विधानसभा चुनाव तुरंत होने चाहिए।”

मामले में सैनी ने क्या कहा? (Nayab Singh Saini)

वहीं इस मामले में सीएम सैनी ने कहा कि “मुझे यह जानकारी मिली है। शायद कांग्रेस कुछ लोगों की इच्छाओं को पूरा करने में लगी हुई है। अब कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से कोई लेना-देना नहीं है।”

बहुमत से कम बीजेपी का आंकड़ा

बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। यहां का बहुमत का आंकड़ा 46 है। यानी किसी भी दल को सरकार बनाने लिए कम से कम 46 विधायकों की जरूरत है। अब तीन विधायक के जाने से हरियाणा में बीजेपी का बहुमत का आंकड़ा कम हो गया है।

Tags: HaryanaLok Sabha Election 2024NAYAB SINGH SAINI

Rajni Thakur

Related Posts

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में लंबित आयुष्मान क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर निजी अस्पताल 1 सितंबर से 24...

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

by Vinod
नवम्बर 21, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई है।...

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

by Vinod
नवम्बर 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा के हिसार में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां हिसार के मिलगेट...

Haryana

‘शहादत’ vs. ‘उत्पीड़न’! IPS की मौत का बदला? ASI ने जान देकर IPS पूरन कुमार पर लगाया ‘भ्रष्टाचार’ का इल्ज़ाम!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 14, 2025

Haryana पुलिस में एक हाई-प्रोफाइल IPS की आत्महत्या का भूचाल अभी थमा भी नहीं था कि एक और दुखद घटना...

Nayab Singh Saini

शहीदों के बच्चों के लिए हरियाणा सरकार का तोहफ़ा, अब मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कितनी होगी राशि!

by Gulshan
जून 26, 2025

Nayab Singh Saini : हरियाणा सरकार ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बच्चों के...

Next Post
live loksabha

Live Lok Sabha Election 2024: 12 राज्य, 93 सीटें, तीसरे चरण का मतदान खत्म

Weather Update

Weather Update: तपती गर्मी के बीच बारिश इन राज्यों का मनोभाव बदलेगी: एमपी, राजस्थान और कर्नाटक लू की चपेट 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India