गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अंपायर से बहस करना Sanju Samson को पड़ा भारी BCCI ने सुनाई ये बड़ी सजा!

इस नए अपडेट के मुताबिक, संजू सैमसन (Sanju Samson) को मैदान पर अंपायरों से बहस करना भारी पड़ गया है। इस विवाद के बाद बोर्ड ऑफ कंट्रोल इन इंडिया यानी BCCI ने बड़ी

by Neel Mani
मई 8, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 7 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में जो विवाद हुआ उसे लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। इस नए अपडेट के मुताबिक, संजू सैमसन (Sanju Samson) को मैदान पर अंपायरों से बहस करना भारी पड़ गया है। इस विवाद के बाद बोर्ड ऑफ कंट्रोल इन इंडिया यानी BCCI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैसला सुनाया है। राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली 20 रनों की हार के बाद एक बड़े जुर्माने का भी सामना करना पड़ा है।

RELATED NEWS

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026

दरअसल, संजू सैमसन (Sanju Samson) पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट वाले नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसी के चलते उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आखिर ये जुर्माना गलत आउट देने पर क्यों लगाया गया है। इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन इसी बीच इस फाइन को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मैदान पर अंपायरों के आउट देने वाले फैसले के बाद वापस लौटकर उनके साथ की गई बहस के कारण हो सकता है।

इस फाइन के बाद आईपीएल ने अपने बयान में कहा है, संजू सैमसन ने आईपीएल कोड ऑफ नियम 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। अब ये भी जान लीजिए की आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.8 का नियम आखिर होता क्या है? आईपीएल के इस नियम के मुताबिक, अंपायर के फैसले पर निराशा जताना। खेल को शुरू करने या विकेट छोड़कर जानें में देरी। टीवी अंपायर के रेफरल का अनुरोध करना और बहस करना या अंपायर से उसके फैसले को लेकर लंबी चर्चा करना इस नियम के उल्लंघन के अंदर आता है। इससे पहले जयपुर में बीती 10 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के मैच में राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन (Sanju Samson) पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

ये भी पढ़ें :- क्या अंपायर का गलत डिसीजन बना राजस्थान रॉयल्स की हार की बड़ी वजह, Sanju Samson को आउट देने पर उठे सवाल!

वहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच हुए उस मुकाबले को लेकर बात करें तो, संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 86 रनों की शानदार पारी खेली। ये खिलाड़ी जब मैदान पर खेल रहा था, उस वक्त 222 रनों का लक्ष्य ज्यादा नहीं लग रहा था, लेकिन संजू सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम का कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक सका और दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले को 20 रनों से जीतकर अपने नाम किया। संजू सैमसन को गलत आउट देने पर मैदान में काफी चर्चा होते हुए देखा गया था।

Tags: BCCIipl 2024Sanju Samson
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार मिली हार के बाद भारतीय...

Next Post
Congress, BJP, Priyanka Gandhi, Raibareli

Lok Sabha Election 2024 : राहुल के लिए प्रचार में भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा-"इनसे पूछो रोज़गार क्यों नहीं दिया..."

OpenAI गूगल को परेशान करेगा! इस शानदार फीचर से यूजर्स खुश हो जाएंगे, जानें विवरण

OpenAI गूगल को परेशान करेगा! इस शानदार फीचर से यूजर्स खुश हो जाएंगे, जानें विवरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In