गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 221 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में सबसे तेज भारतीय टी20 शतक जड़ा। उन्होंने 108 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 50 रन की पारी खेली।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। टीम की पारी के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली।

अभिषेक ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का 35 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में भी यह सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक है।

RELATED NEWS

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

सितम्बर 17, 2026
ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

सितम्बर 16, 2026

पावरप्ले में बरसे रन

अभिषेक ने शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में 100 रन बना दिए, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। अभिषेक ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए।

अभिषेक और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 59 गेंदों में 142 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। अभिषेक का विकेट राशिद खान ने लिया, लेकिन तब तक वह भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

सैमसन ने भी जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सैमसन ने अभिषेक का अच्छी तरह साथ दिया और शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने आखिरी ओवरों में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन शुरुआती विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण टीम 221 रन तक पहुंचने में सफल रही। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 222 रन बनाने होंगे। भारत सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुका है।

Tags: Abhishek SharmaSanju Samson
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला...

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

आईसीसी की 16 सितंबर 2026 को जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में इशान किशन ने अपना नंबर एक स्थान...

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Historic Knock : भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी...

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लक्ष्य का पीछा...

West Indies Out Of T20 World Cup

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2026

West Indies Out Of T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हार के साथ...

Next Post
UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In