रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Lok Sabha Election 2024: वोटिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी, कन्नौज में तो…

by Rajni Thakur
मई 13, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
up-lok-sabha-election-2024-within-40-minutes-of-voting-starting-in-kannauj-a-flurry-of-complaints-sp-made-these-allegations
Share on FacebookShare on Twitter

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। कन्नौज लोकसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के सुब्रत पाठक के बीच इस सीट पर मुकाबला है। कन्नौज सीट पर सुबह 7 बजे मतदान चल रहा है। लेकिन मतदान शुरू होने के 40 मिनट के भीतर सपा ने बूथों के लेकर शिकायतों की झड़ी लगा दी और ये शिकायतें अभी तक जारी है।

सपा ने कन्नौज के कई बूथों को लेकर शिकायतें की हैं। पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (Samajwadi Party X Account) से विभिन्न बूथों पर गंभीर गड़बड़ी दावा किया है।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026
Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जून 30, 2026

EVM खराबी से लेकर लाठी चार्ज तक का आरोप (UP Lok Sabha Election 2024)

  • सपा ने कन्नौज के रसूलाबाद में बूथ संख्या 319, बूथ संख्या 45, बूथ संख्या 270 और जोन नम्बर 4 के बूथ संख्या 19 पर ईवीएम मशीन खराब होने का दावा किया है। साथ ही बूथ संख्या 98 पर EVM और VVPAT मैच न होने की भी शिकायत की है।
  • छिबरामऊ में बूथ संख्या 291, 373 पर ईवीएम खराब होने और बूथ संख्या 425, समधन, वोटिंग न होने का आरोप लगाया।
  • कन्नौज लोकसभा के तिर्वा में बूथ संख्या 369, 103,  सकरावा पर ईवीएम खराब होने और मॉक पोलिंग न होने की शिकायत की है।
  • रसूलाबाद में बूथ संख्या 178, 179 पर मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगा रही है। साथ ही बूथ संख्या 305, 306 पर दबंगो द्वारा मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
  • बिधूना में बूथ संख्या 227 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के बस्ते की पर्चियों से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
  • कन्नौज लोकसभा के कन्नौज में बूथ संख्या 354 पर मुस्लिम महिलाओं को आधार कार्ड से वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। मतदाताओं को किया जा रहा परेशान। साथ ही बूथ संख्या 42 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत की है।
  • कन्नौज लोकसभा की कन्नौज विधानसभा में बूथ संख्या 429 पर सीआरपीएफ के जवान मुस्लिम वोटर के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है।

लगभग सभी सीटों पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

कन्नौज के अलावा समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की अन्य लोकसभा सीटों पर भी मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इटावा, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मिश्रिख, सीतापुर, बहराइच, अकबरपुर, कानपुर, हरदोई लोकसभा सीटों पर ईवीएम मशीन खराब होने, कहीं मारपीट होने, फर्जी मतदान, पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना, पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं को एजेंट न बनने दिए जाने समेत कई तरह के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2024 Declared: बारहवी के बाद CBSE ने जारी किया दसवी का रिजल्ट, यहां और ऐसे करें चेक

Tags: Akhilesh YadavKannaujSamajwadi PartyUP Lok Sabha Election 2024
Share198Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

Social Media Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Next Post
Axar Patel

आरसीबी के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में किन वजहों से मिली हार, Axar Patel ने इन कारणों को बताया खास!

Lok Sabha Election 2024: जूनियर एनटीआर ने वोट देकर कह डाली ये बड़ी बात, एक्टर की बात सुन लोगों ने की तारीफ!

Lok Sabha Election 2024: जूनियर एनटीआर ने वोट देकर कह डाली ये बड़ी बात, एक्टर की बात सुन लोगों ने की तारीफ!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist