सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Atishi on Swati Maliwal: ‘जबरदस्ती ड्रॉइंग रूम में घुसी, CM को फंसाना था इरादा’, AAP ने मालीवाल के आरोपों को किया खारिज

by Rajni Thakur
मई 17, 2024
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली
Atishi Marlena on Swati Maliwal
Share on FacebookShare on Twitter
Atishi on Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal Assault Case) के आरोपों पर पार्टी की ओर से अधिकारिक बयान जारी किया गया है। पार्टी ने स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी (Atishi Marlena) ने शुक्रवार 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मालीवाल बीजेपी की साजिश का मोहरा हैं।

मालीवाल के आरोपों पर आतिशी ने कहा कि “जब से सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है और इसी के कारण बीजेपी ने ये साजिश रची। इसी कारण 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा गया।”

‘सीएम को फंसाना स्वाति का इरादा’

आतिशी ने कहा कि “दिल्ली पुलिस को FIR में स्वाति जी ने दावा किया किया है कि उनकी बेरहमी से मार-पिटाई की गई। उनके सिर पर चोट लगी और उनके कपडे फाड़े गए। उन्होंने यह सब बातें अपनी शिकायत में कही हैं। लेकिन आज जो वीडियो आई है, उसमें तो ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। वीडियो इसके विपरीत सच्चाई दिखा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “वह सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं। वह पुलिसकर्मियों और विभव कुमार जी को ऊंची आवाज में धमका रही हैं। अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। वीडियो ने आज साफ़ कर दिया है कि स्वाति मालीवाल के द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और झूठे हैं। उनका इरादा था कि मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जाए। लेकिन मुख्यमंत्री उस समय उपलब्ध नहीं थे, इसलिए वे बच गए। फिर उन्होंने विभव कुमार पर आरोप लगाया।”

‘जबरदस्ती ड्रॉइंग रूम में घुसी मालीवाल’

आतिशी ने कहा कि “विभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं। 13 मई की सुबह बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पर पहुंची। जब ऑफिस में क्रॉसचेक किया गया, तो उन्हें गेट पर रोका गया। उन्होंने गेट पर पुलिस को नौकरी खाने की धमकी दी। वे उन्हें सीएम रेजिडेंस के वेटिंग रूम में ले गए। वेटिंग रूम में कुछ देर बैठने के बाद वह जोर जबरदस्ती कर के ड्रॉइंग रूम में बैठ गईं और कहा कि सीएम को बुलाओ मुझे उनसे अभी मिलना है।”

उन्होंने आगे कहा कि “विभव कुमार ने स्वाति से कहा कि आज मुख्यमंत्री उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्होंने घर में जाने की कोशिश की। स्वाति मालीवाल ने विभव को धक्का देने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम से एक चीज साबित होती है कि ये एक षड्यंत्र था। बीजेपी का षड्यंत्र था। स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा थीं।”

आतिशी ने कहा कि “3 दिन बाद बीजेपी एक नए झूठ के साथ स्वाति मालीवाल को सामने लेकर आई। जिस तरह से वे पुलिस और विभव को धमका रही हैं, उन्हें देखकर पता चल रहा है कि न वे दर्द से कराह रही है, ये बीजेपी के षड्यंत्र  को साफ करता है।”

दिल्ली पुलिस को FIR में स्वाति जी ने दावा किया किया है कि उनकी बेरहमी से मारपीट की गई। उनके सिर पर चोट लगी और उनके कपडे फाड़े गए। उन्होंने यह सब बातें अपनी शिकायत में कही हैं।

लेकिन आज जो वीडियो आई है, उसमें तो ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। वीडियो इसके विपरीत सच्चाई दिखा रहा है। वह सोफे… pic.twitter.com/YKNwF0Mlog

— AAP (@AamAadmiParty) May 17, 2024

 

यह भी पढ़ें : Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस लेकर जा रही पुलिस, क्राइम सीन रिक्रिएट कर जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
Tags: AAPAtishi on Swati MaliwalDelhi
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post
does-anyone-give-birth-to-9-children-cm-nitish-kumar-took-a-jibe-at-lalu-yadav

'नौ गो... इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या' Lalu Yadav को लेकर ये क्या कह गए CM Nitish Kumar

Weather

Weather: प्रचंड गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े: 18 मई, आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन था, अगले चार दिनों में लू का पूर्वानुमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist