शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jaiveer Singh का अखिलेश-ममता पर करारा तंज, कहा- ‘इनके DNA में ही… हिंदुओं के खिलाफ’

by Rajni Thakur
मई 24, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
Tourism Minister Jaiveer Singh targeted Akhilesh Yadav and Mamta Banerjee, said- 'It is in their DNA... against Hindus'
Share on FacebookShare on Twitter

Jaiveer Singh on Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को आड़े हाथ लिया। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “अखिलेश से कुछ नहीं होगा। अखिलेश का चेहरा 2012 से 2017 के बीच में जनता ने देखा है। तब उत्तर प्रदेश के थाने समाजवादी पार्टी के गुंडे-माफिया चलाते थे।”

यूपी में सपा का सूपड़ा होगा साफ- Jaiveer Singh

पर्यटन मंत्री ने कहा कि “अखिलेश हमेशा से ही लफ्फाजी करते हुए आए हैं। 2022 के चुनाव में भी उन्होंने लफ्फाजी ही की थी। समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जा करना लिखा है। अखिलेश की रैलियों में भी यही सब देखने को मिल रहा है। यूपी की जनता देख रही है कि किस तरह अखिलेश यादव के मंचों पर लोग गुंडई और अराजकता दिखा रहे हैं, यही इनका चरित्र है। जो भी अखिलेश यादव को वोट देना चाहते थे उनका मन भी अब अखिलेश से ऊब चुका है, क्योंकि अभी भी लोग सपा द्वारा किए गए अत्याचार से उबर नहीं पाए हैं। वहीं बीजेपी इस बार प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का पताका फहराने जा रही है। आप सभी लोग देखेंगे कि कैसे समाजवादी पार्टी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होगा।”

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

यह भी पढ़ें : CM Yogi: मुस्लिम आरक्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया: ‘करारा थप्पड़ मारा…’

‘बीजेपी अपनी उपलब्धियां दिखाकर वोट मांग रही है’

जयवीर सिंह ने आगे कहा कि “इस चुनाव में बीजेपी अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को लेकर जनता से वोट मांग रही है, जबकि सपा प्रमुख के पास लोगों को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। 2012 से लेकर 2017 तक अखिलेश सत्ता में रहे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने लोगों पर जुल्म ढाहे, उससे लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं। इसलिए इस चुनाव में जनता ने सपा का सफाया करने का मन बनाया है। इनके शासनकाल में थानों में पुलिस नहीं, बल्कि सपा के गुंडों का कंट्रोल रहता था।”

“आज अखिलेश की रैलियों में इन्हीं गुंडों का दबदबा देखने को मिल रहा है। सूबे की आम जनता तो अखिलेश की रैलियों का बहिष्कार कर रही है। मैं तो कहता हूं कि अच्छा हुआ कि लोगों को सपा द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में अभी तक याद है। हालांकि, बीते दिनों कुछ लोग भूल गए थे, लेकिन चुनाव के बाद अब लोगों को सपा के कुकृत्य याद आ रहे हैं।”

Jaiveer Singh ने ममता बनर्जी को भी घेरा

इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही हैं। ममता बनर्जी ना ही संविधान को मानती हैं और ना ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और न ही अपनी सरकार द्वारा बनाए गए कानून को। ममता बनर्जी यह अजीब संवैधानिक संकट पैदा कर रही हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगामी दिनों में भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि “ममता बनर्जी ‘हिंदुओं के खिलाफ काम करो’ वाले सिद्धांत पर काम कर रही हैं, इसलिए अब देश की जनता ने इनका सफाया करने का मन बना लिया है। फिलहाल, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में पहुंचाने की दिशा में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने इंडिया गठबंधन का सफाया करने का मन बना लिया है।”

यह भी पढ़ें : Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कल भिड़ेंगे ये प्रत्याशी, पढ़ें पूरी डिटेल

Tags: Akhilesh YadavBJPJaiveer SinghLok Sabha Elections 2024Samajwadi Party
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
मानसिक रूप से थोड़ा परेशान चल रहे थे, फिरोज खान की मौत के बाद कोस्टार Aasif Sheikh ने बताया दर्द भरा किस्सा!

मानसिक रूप से थोड़ा परेशान चल रहे थे, फिरोज खान की मौत के बाद कोस्टार Aasif Sheikh ने बताया दर्द भरा किस्सा!

in-the-swati-maliwal-case-tis-hazari-court-has-sent-bibhav-kumar-to-judicial-custody-till-may-28

Swati Maliwal केस में 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे Bibhav Kumar, कोर्ट ने दिया आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In