Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण ने एक्ट्रेस को बीच कार्यक्रम में धक्का, वीडियो वायरल और ट्रोल

Nandamuri Balakrishna Trolled: नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस को धक्का देता है, जिसके बाद उसे बहुत ट्रोल किया जाता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 30, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, मनोरंजन
Nandamuri Balakrishna
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nandamuri Balakrishna : तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों और कभी-कभी अन्य कारणों से वह चर्चा में रहते हैं। अभिनेता का एक और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जिसमें वह स्टेज पर एक्ट्रेस अंजिल को धक्का देते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। चलिए पूरा मुद्दा जानते हैं।

नंदामुरी ने अंजलि को धक्का दिया

इस वायरल वीडियो में फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के इवेंट के दौरान नंदामुरी बालकृष्ण स्टेज पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टेज पर पहले से ही कई लोग मौजूद थे। एक्ट्रेस अंजलि भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान नंदामुरी अंजलि से स्टेज पर थोड़ी जगह बनाने के लिए कहते हैं। अंजलि अपने बगल में खड़ी नेहा शेट्टी के साथ जगह बना रही हैं। दरअसल, वह थोड़ा धीरे चल रही थीं क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। तभी नंदामुरी बालकृष्ण उन्हें धक्का देते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

What bothers me most is people hooting🤬

Telugu actor Nandamuri Balakrishna pushing the talented young actor Anjali on stage is NOT funny!!!

Kudos to Anjali for holding ground, speaks volumes of her❤️ pic.twitter.com/S8KRWxaPqJ

— Nabila Jamal (@nabilajamal_) May 30, 2024

नंदामुरी की इस हरकत से अंजलि चौंक गईं

नंदामुरी के अचानक धक्का देने से उनका पूरा संतुलन बिगड़ जाता है। पहले तो वह नंदामुरी की इस हरकत से चौंक जाती हैं, लेकिन बाद में वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं। बाद में वह नेहा शेट्टी का हाथ पकड़ लेती हैं। उस समय नंदामुरी उन दोनों से कुछ कह रहे होते हैं, तब भी अंजलि जोर-जोर से हंस रही होती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नंदामुरी बालकृष्ण को महिला के साथ ऐसा करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

Nandamuri Balakrishna

यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया

उस समय अंजलि ने भले ही इस बात को हंसी में उड़ा दिया हो, लेकिन फैंस को यह पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, ‘यह कैसा तरीका है’। दूसरे ने लिखा, ‘कम से कम आपको उसकी कम उम्र का तो ख्याल रखना चाहिए था’। एक अन्य यूजर ने कहा, ‘एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ ऐसा व्यवहार’। एक अन्य ट्रोल ने कमेंट में लिखा, ‘आपको शर्म आनी चाहिए’।

Nandamuri Balakrishna

 

इन फिल्मों में नजर आईं अंजलि

अभिनेत्री अंजलि की बात करें तो वह एंगयम एप्पोथम, गीतांजलि, सीथम्मा वकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू, अंगदी थेरु आदि कई हिट साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नंदमुरी बालकृष्ण साउथ के दिग्गज अभिनेता हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं।

Nandamuri Balakrishna

हंसल मेहता ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने नंदमुरी बालकृष्ण की इस हरकत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नंदमुरी को बदमाश बताया। हंसल ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कौन है यह बदमाश’?

Delhi Water Crisis : जल मंत्री अतिशी ने पानी की कमी को लेकर उठाए सख्त कदम, पकड़े गए तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Tags: "Nandamuri BalakrishnaNandamuri Balakrishna Trolled
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Heat Wave

UP Heat Wave: उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर, तपती गर्मी से बेहाल लोग, अब तक 51 लोगों की मौत, 49 के पार पहुंचा पारा

Lok Sabha Election 2024, PM Modi, Varanasi. Kashi

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव के अंतिम चरण से पहले पीएम मोदी ने भोजपुरी अंदाज़ में काशी के लोगों को दिया स्पेशल मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version