रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

2024 के अंत तक पटरी पर दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper Train, फाइनल हुआ रूट

by Rajni Thakur
मई 31, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश
vande-bharat-sleeper-coach-train-will-run-on-the-tracks-by-the-end-of-2024-route-finalized
Share on FacebookShare on Twitter

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत की एसी ट्रेनें शुरू करने के बाद अब भारतीय रेलवे की ओर से स्लीपर कोच वाली ट्रेनों को भी पटरी पर दौड़ाने की तैयारी है। इस साल के अंत तक रेलवे वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू कर सकता है। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए और भी अधिक सुविधाएं शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद और पुणे के बीच पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चल सकती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) द्वारा वंदे भारत के स्लीपर कोचों का निर्माण किया जा रहा है। इस साल के अंत में इनकी लॉन्चिंग की जाएगी। वंदे भारत की ये ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी सुविधाजनक होंगी और कम समय में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Sleeper Train में होंगी आधुनिक सुविधाएं

वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं में सेंसर-आधारित लाइटिंग, बेहतर साउंडप्रूफिंग, ऑटोमैटिक दरवाजे और हर कोच में एक छोटी पैंट्री भी शामिल होंगी। इन ट्रेनों में व्हीलचेयर-एक्सेसेबल स्लीपर, आरामदायक बंक बेड और एंटी-स्पिल वॉशबेसिन और स्मेल कंट्रोल सिस्टम वाले बाथरूम भी होंगे।

क्या है भारतीय रेलवे का उद्देश्य?

बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों के जरिए भारतीय रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा में सुधार लाना और यात्रा के समय को कम करने के लिए देश भर में पेश की जाने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाना है।

शताब्दी एक्सप्रेस से हो सकता है रिप्लेस

बता दें कि इसी रूट पर मौजूदा शताब्दी एक्सप्रेस करीब 8 घंटे 25 मिनट का समय लेती है। इसको देखते हुए सिकंदराबाद-पुणे रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से रिप्लेस किया जा सकता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्री करीब एक घंटा पहले अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ट्रेन के उद्घाटन के समय जारी होगा टाइम टेबल

हालांकि, अभी तक सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज निर्धारित नहीं किया गया है। क्योंकि रेलवे वर्तमान में बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। अधिकारियों के मुताबिक स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन होते ही इसका पूरा टाइम टेबल भी जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Heatwave Death: प्रचंड गर्मी और भीषण हीटवेव बना जान का दुश्मन, 300 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

Tags: Indian RailwaysVande Bharat Sleeper CoachVande Bharat Sleeper Coach Trainvande bharat train
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
punjab-a-massive-fire-broke-out-in-patialas-chhoti-baradari-market-about-40-shops-burnt-to-ashes

Punjab Fire: पटियाला के छोटी बारादरी मार्किट में आग का तांडव, करीब 40 दुकानें जलकर राख

obscene-videos-case-suspended-jds-leader-prajwal-revanna-remanded-to-six-days-police-custody

Obscene videos case: 6 जून तक SIT की कस्टडी में रहेंगे Prajwal Revanna, कोर्ट ने दिया आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist