शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

34% सैलरी हाइक की तैयारी: रेलवे ने अभी से कसी कमर, ₹30,000 करोड़ के खर्च का प्लान!

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के 2028 की शुरुआत में लागू होने की प्रबल संभावना है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 30-34% तक की वृद्धि हो सकती है। इस बड़े वित्तीय बोझ के लिए, भारतीय रेलवे अभी से कमर कस रही है, और खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खर्च में कटौती के उपाय कर रही है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 14, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Indian Railways
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Railways 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के 2028 की शुरुआत में लागू होने की उम्मीद के बीच, भारतीय रेलवे ने अभी से वित्तीय तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। यह आयोग लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 30 से 34 प्रतिशत तक का बड़ा इजाफा कर सकता है, जिससे रेलवे पर वित्तीय बोझ में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस संभावित दबाव को कम करने के लिए, रेलवे अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

इसमें मेंटेनेंस, खरीद और एनर्जी सेक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खर्चों को कम करने के लिए तत्काल उपाय अपनाए जा रहे हैं। रेलवे सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुभवों से सबक ले रहा है, जब वेतन और पेंशन पर खर्च लगभग ₹22,000 करोड़ तक पहुंच गया था। आगामी आयोग में यह खर्च ₹30,000 करोड़ तक बढ़ने का अनुमान है।

RELATED NEWS

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026
Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं। वेतन आयोग के लिए गठित कमेटी को 3 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी होने की तारीख से 18 महीने तक का समय लग सकता है, जिसके बाद ही इसे लागू करने का अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बीच, रेलवे के लिए अपनी बैलेंस शीट में सुधार करना आवश्यक है ताकि कर्मचारियों के वेतन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को आसानी से वहन किया जा सके और ज्यादा वित्तीय दबाव महसूस न हो।

सरकार पहले ही 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को अधिसूचित करने की जानकारी दे चुकी है। देशभर में लगभग 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें इस आयोग की सिफारिशों के बाद सैलरी हाइक का सीधा लाभ मिलेगा।

7वें वेतन आयोग के अनुभवों से सीख

Indian Railways, जो कि देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है, 7वें वेतन आयोग के अपने पिछले अनुभवों से महत्वपूर्ण सबक ले रही है। 2016 में लागू हुए इस वेतन आयोग के तहत रेलवे कर्मचारियों को 14 से 26 प्रतिशत तक की सैलरी हाइक मिली थी। पेंशन और सैलरी हाइक पर हुआ खर्च लगभग ₹22,000 करोड़ का बैठा था।

7वां वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद, अगले वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन हाइक पर होने वाला खर्च बढ़कर ₹30,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में Indian Railways के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, “हमने एक्स्ट्रा फंड की जरूरत को देखते हुए एक प्लान बनाया है, जिसके तहत बचत को बढ़ाने में मदद मिलेगी।” यह योजना रेलवे को भविष्य के वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।

मेस्सी GOAT इंडिया टूर प्रमोटर सताद्रु दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत

Tags: Indian Railways
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Next Post
Nitin Nabin

संगठन में नवीन शक्ति: जेपी नड्डा के साथ काम करेंगे नितिन नवीन, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

Weather Update

Weather news: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली-एनसीआर, यातायात बेहाल, उड़ानों पर भी असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In