बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Water Crisis: जल संकट के बीच दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार 

by Rajni Thakur
मई 31, 2024
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश
lg-vk-saxena-reprimanded-kejriwal-government-during-water-crisis-in-delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Water Crisis: इस भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के लोगों को अब जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं अब इस मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा- “जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया साफ दिख रहा है। सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे राज्यों पर फोड़ रही है।” बता दें कि दिल्ली में पानी की समस्या के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लिए अतिरिक्त जल आवंटन के लिए केंद्र सरकार के जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग को लेकर पत्र लिखा था।

दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार 

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि “पिछले कुछ दिनों से हम दिल्ली में जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया देख सकते हैं। आज दिल्ली में लोग पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे राज्यों पर फोड़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का मुख्यमंत्री का वादा अब तक छलावा साबित हुआ है।”

RELATED NEWS

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

जून 28, 2026
Delhi Government

दिल्ली में 30 जून से नई आबकारी नीति लागू, हाई लेवल कमेटी का गठन

जून 14, 2025

एलजी ने आगे कहा कि “हरियाणा और उत्तर प्रदेश लगातार दिल्ली को अपने तय कोटे का पानी दे रहे हैं। इसके बावजूद आज दिल्ली में पानी की भारी किल्लत (Delhi Water Crisis) का सबसे बड़ा कारण यह है कि उत्पादित पानी का चौवन फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं हो पाता। पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों के कारण आपूर्ति के दौरान 40 फीसदी पानी बर्बाद हो जाता है।”

जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि “पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत या बदलाव नहीं किया जा सका और न ही पर्याप्त पाइप बिछाए गए। यह पानी टैंकर माफिया द्वारा चुराकर गरीबों को बेचा जाता है। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ दिल्ली के अमीर इलाकों में औसतन 1.5 लाख लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 550 लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि दूसरी ओर गांवों और मलिन बस्तियों में प्रति व्यक्ति औसतन केवल पंद्रह लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।”

दिल्ली को जरूरत से ज्यादा पानी दिया जा रहा- अभय सिंह

दिल्ली की मंत्री आतिशी द्वारा हरियाणा सरकार पर दिल्ली को यमुना जल आपूर्ति रोकने का आरोप लगाने के बाद हरियाणा के मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि “हरियाणा दिल्ली को आवंटित पानी से अधिक पानी की आपूर्ति कर रहा है। दिल्ली सरकार के पास (SC में) याचिका दायर करने का विशेषाधिकार है, और हम इसका जवाब देंगे। हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं की गई है। चुनाव के समय मुद्दों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। हरियाणा पानी के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है।”

#WATCH | Aftr Delhi Minister Atishi alleges Haryana govt of stopping Yamuna water supply to Delhi, Haryana minister Dr Abhe Singh Yadav says “Haryana is supplying more than allocated water to Delhi. Delhi govt has the prerogative to file a petition (in SC), and we will reply to… pic.twitter.com/t3djZdZajd

— ANI (@ANI) May 31, 2024

आतिशी ने हरियाणा सरकार पर लगाया था आरोप

बता दें कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को पानी की आपूर्ति को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर कम पानी देने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि “पिछले कुछ दिनों में वजीराबाद बैराज में पानी के स्तर में भारी गिरावट आई है, क्योंकि हरियाणा यमुना नदी में आवश्यक मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहा है। इस कारण दिल्ली में भारी जल संकट पैदा हो गया है। ”

यह भी पढ़ें : Delhi Crisis: दिल्ली जल संकट और केजरीवाल का जेल जाने से पहले भावुक अपील, जानिये क्या कहा केजरीवाल ने

Tags: AAPAtishi MarlenaDELHI GOVERNMENTdelhi water crisisVK Saxena
Share197Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Delhi e-Office:  दिल्ली सरकार की ई-ऑफिस प्रणाली ने एक वर्ष के भीतर सरकारी कामकाज में बड़ा बदलाव लाया है। कागजी...

Delhi Government

दिल्ली में 30 जून से नई आबकारी नीति लागू, हाई लेवल कमेटी का गठन

by Gulshan
जून 14, 2025

Delhi Government : दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में एक नई शराब नीति लागू करने जा रही है। इस संबंध...

Delhi Government

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री पर सख़्ती, अब सिर्फ ये वाहन ही पाएंगे अंदर आने की इजाज़त

by Gulshan
जून 4, 2025

Delhi Government : रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में जल्द ही क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम वर्षा (Intelligent Rain)...

AAP

‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

by Akhand Pratap Singh
मई 17, 2025

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी...

AAP

क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें

by Mayank Yadav
अप्रैल 30, 2025

AAP Classroom Scam: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया AAP और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन AAP पर एक बार...

Next Post
cyclone-remal-causes-devastation-in-northeast-states-pm-modi-assures-all-possible-help

Cyclone Remal के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में मची तबाही, PM Modi ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

13-people-including-7-homeguards-died-due-to-extreme-heat-in-mirzapur-up-23-jawans-are-undergoing-treatment

UP Heatwave: भीषण गर्मी से Mirzapur में 7 जवान सहित 13 की मौत, 23 जवानों का इलाज जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist