Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

by Akhand Pratap Singh
May 17, 2025
in Breaking, दिल्ली
AAP

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) को उस वक्त करारा झटका लगा जब पार्टी के 15 निगम पार्षदों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हेमचंद, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, मनीषा, सुमन समेत 15 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने अब एक नया तीसरा मोर्चा (थर्ड फ्रंट) बनाने का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन पार्षदों ने अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान हेमचंद गोयल को नए फ्रंट का नेता घोषित किया गया। उनके नेतृत्व में यह नया राजनीतिक संगठन आगे की रणनीति बनाएगा और काम करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश गोयल, हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन, अनिल राणा, दिनेश भारद्वाज सहित कई पूर्व निगम पार्षद मौजूद रहे।

RELATED NEWS

AAP

क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें

April 30, 2025
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

February 13, 2025

यह भी पढ़े: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, लैंडिंग से पहले दो टुकड़ों में बंटा हेलीकॉप्टर

इन पार्षदों का कहना है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुने गए थे। परंतु, 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम निम्नलिखित पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

बता दें कि 25 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बन गई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के राजा इकबाल नए मेयर और जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं। मेयर चुनाव में भाजपा के राजा इकबाल को 133 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप को मात्र आठ वोट प्राप्त हुए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। मेयर चुनाव में 142 सदस्यों ने मतदान किया था।

Tags: AAP

Akhand Pratap Singh

Related Posts

AAP

क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें

by Mayank Yadav
April 30, 2025

AAP Classroom Scam: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया AAP और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन AAP पर एक बार...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

by Ahmed Naseem
February 13, 2025

Delhi News: दिल्ली के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट...

AAP

AAP Political Turmoil: दिल्ली चुनाव की हार के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल… AAP की सरकार पर संकट या महज कयास?

by Mayank Yadav
February 11, 2025

AAP Political Turmoil: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार ने न केवल दिल्ली की राजनीति को...

Delhi elections 2025

Delhi election 2025: सोशल मीडिया पर छाए दिल्ली चुनावी मीम्स, AAP और कांग्रेस बनी निशाना

by Ahmed Naseem
February 8, 2025

Delhi election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़...

Delhi Election

AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश? केजरीवाल ने सभी MLA और उम्मीदवारों की बुलाई बैठक

by Akhand Pratap Singh
February 7, 2025

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ‘ऑपरेशन लोटस’ की आशंका को...

Next Post
IPL 2025

धोनी का बड़ा प्लान.. क्या IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास? सामने आया नया संकेत

Jyoti Malhotra

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, लगातार भेज रही थी खूफिया जानकारी...

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India