शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Cyclone Remal के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में मची तबाही, PM Modi ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

by Rajni Thakur
मई 31, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश, मौसम
cyclone-remal-causes-devastation-in-northeast-states-pm-modi-assures-all-possible-help
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi on Cyclone Remal: चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में आई प्राकृतिक आपदाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात पर चिंता व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “चक्रवात रेमल के बाद असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक आपदाएं आई हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार ने राज्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।”

RELATED NEWS

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

जुलाई 23, 2026
PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026

Unfortunately, Assam, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Tripura and West Bengal have witnessed natural disasters in the aftermath of Cyclone Remal. My thoughts and prayers are with all those who have been affected there. Took stock of the prevailing situation. The Central Government…

— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2024

गृह मंत्री अमित शाह भी हालातों पर चिंतित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। साथ ही वहां की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि “असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में चक्रवात रेमल के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं के बारे में हम बहुत चिंतित हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, स्थिति का जायजा लिया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

Deeply concerned about the natural disasters triggered by Cyclone Remal in Assam, Tripura, Manipur, Meghalaya, and Mizoram. Also briefed PM Shri @narendramodi Ji on the situation, who expressed solidarity with those affected. Spoke to the respective state Chief Ministers, took…

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) May 31, 2024

हवा की बढ़ी रफ्तार, नदियों का बढ़ा जल स्तर

रेमल चक्रवात के कारण आवास नष्ट हो गए, पेड़ों को उखड़ गए और बिजली के खंभे भी गिर गए। वहीं, हवा 110 से 120 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। असम, मिजोरम और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी, बराक नदी और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।

मणिपुर में भारी बारिश से आई बाढ़ 

इम्फाल सहित मणिपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (Cyclone Remal effect in Manipur) के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां दो उफनती नदियों के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। भारतीय सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में चक्रवात रेमल के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण बनी बाढ़ जैसी स्थिति में व्यापक राहत और बचाव अभियान चलाया।

4000 से ज्यादा लोगों को किया रेस्कयू 

सुरक्षा बलों ने अब तक मणिपुर में प्रभावित इलाकों से 4000 से ज्यादा लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू (Cyclone Remal News) किया है, जिनमें 1500 से अधिक महिलाएं और 800 बच्चे शामिल हैं।

सीएम बीरेन ने की थी अधिकारियों के साथ बैठक 

इससे पहले गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, सुरक्षा अधिकारियों और सभी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात रेमल ने पूरे त्रिपुरा में तबाही के निशान छोड़े हैं, बिजली विभाग ने 5 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की सूचना दी है। हालांकि, अभी तक किसी की जान नहीं गई और राज्य में बिजली बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi Water Crisis: जल संकट के बीच दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार 

Tags: amit shahCyclone RemalmanipurManipur FloodNatural DisastersPM Modi
Share197Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Big Announcement: पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि...

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

PM Modi Prambanan Temple Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन हिंदू...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Next Post
13-people-including-7-homeguards-died-due-to-extreme-heat-in-mirzapur-up-23-jawans-are-undergoing-treatment

UP Heatwave: भीषण गर्मी से Mirzapur में 7 जवान सहित 13 की मौत, 23 जवानों का इलाज जारी

Live Lok Sabha Election Phase 7

Live Lok Sabha Election Phase 7 : CM योगी ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार फिर से बनेगी, जब सातवें चरण की वोटिंग जारी 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist