Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने यूसीसी लागू करने, योगी सरकार की तारीफ और विपक्ष पर निशाना साधा।

by SYED BUSHRA
31/10/2026
Amit Shah UP Election 2027

 UP Politics:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव केवल सरकार के कामकाज के भरोसे नहीं जीता जा सकता। इसके लिए संगठन के हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत लगानी होगी। उन्होंने नाराजगी और निराशा छोड़कर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बूंदाबांदी के बीच चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से छतरी लगाकर बाहर निकले अमित शाह का स्वागत किया गया। बैठक में पहुंचते ही उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगवाया और कहा, ‘बोलिए भारत माता की जय, आवाज कम क्यों है? अभी तो ठंड भी नहीं बढ़ी है। लगातार तीसरी बार सरकार बनानी है। विजय संकल्प की मुठ्ठी भींचिए।’

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डा. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में अमित शाह ने करीब 37 मिनट तक संबोधन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा का असली मालिक बताते हुए कहा कि पार्टी में उनका सम्मान सबसे ऊपर है।

RELATED NEWS

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

September 8, 2026

शाह ने कहा कि किसी कार्यकर्ता की इच्छा मंत्री, सांसद या कैबिनेट मंत्री बनने की रही हो, लेकिन उसे कोई दूसरा दायित्व मिला हो तो निराश होने की जरूरत नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अपनी नाराजगी, भ्रम और अवसाद गोमती नदी में फेंक दीजिए और 2027 में सरकार बनाने के लिए जुट जाइए।

यूसीसी लागू करने का वादा

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू की जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं। इस घटना को तीसरी पीढ़ी भी नहीं भूलेगी।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उनकी बातों का जवाब भाजपा कार्यकर्ता वोटों के जरिए देंगे।

पुराने चुनावों का दिया उदाहरण

गृह मंत्री ने भाजपा की चुनावी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने 2014 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनकर आए थे, तब संगठन में उत्साह की कमी थी। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया और पार्टी ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 71 सीटें जीतीं।

उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि उस समय विरोधी दल भाजपा की हार का दावा कर रहे थे। नोटबंदी के बाद भी विपक्ष को जीत का भरोसा था, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत ने सारे आकलन बदल दिए। भाजपा ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 312 सीटें जीतकर सरकार बनाई।

विपक्ष पर साधा निशाना

अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद तैयारी करने के बजाय दोनों नेता अंपायर पर उंगली उठाने लगते हैं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र में चर्चा की चुनौती भी दी।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी 2024 के चुनावी आंकड़ों में ही उलझे हुए हैं। उन्होंने ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार बनने का भी उल्लेख किया।

योगी सरकार की तारीफ

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कठोर शासन से उत्तर प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण हुआ और प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आया।

शाह ने राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। साथ ही वर्ष 2031 तक देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

2027 के लिए चुनावी मंत्र

अमित शाह का पूरा संबोधन मिशन-2027 पर केंद्रित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाना पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें जनता के बीच जाकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देना होगा।

उनका संदेश साफ था- आपसी मतभेद और नाराजगी भुलाकर संगठन के लिए जुटिए और तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरिए।

Related Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

September 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

September 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

August 31, 2026
BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

August 26, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
Caste Discrimination: मोहनलालगंज की विधायक ने मंदिर में भेदभाव का लगाया आरोप, सियासत गरम, सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

Caste Discrimination: मोहनलालगंज की विधायक ने मंदिर में भेदभाव का लगाया आरोप, सियासत गरम, सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

August 21, 2026
UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

August 21, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
Next Post
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India