शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024: 43 साल की उम्र में युगांडा के इस खिलाड़ी ने गेंद से रच डाला इतिहास

इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर हो रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) नए-नए इतिहास गढ़ता जा रहा है। क्रिकेट को फॉलो करने वाले सभी लोग शायद इस

by Neel Mani
जून 6, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर हो रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)  नए-नए इतिहास गढ़ता जा रहा है। क्रिकेट को फॉलो करने वाले सभी लोग शायद इस बात को जानते हैं कि इस बार इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पूरी 20 टीमें खेल रही हैं। साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप कराया गया था, जिसे भारत ने जीता था। उसके बाद से अब तक टी20 विश्व कप हर दो साल के बाद कराया जाता है। खैर इसके बारे में फिर कभी बात करेंगे। अब आपको बताते हैं, टी20 विश्व कप 2024 में बने एक अनोखे रिकॉर्ड की।

6 जून यानी आज गुरुवार के दिन युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला गया। इस शानदार मुकाबले में युगांडा के एक खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस रिकॉर्ड ने कई बड़े खिलाडियों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें भारत के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। युगांडा के ऑलराउंडर फ्रैंक नसुबुगा ने इस टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में इतिहास रचा है।

RELATED NEWS

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

जुलाई 11, 2026
Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

जुलाई 11, 2026

अपनी फिरकी यानी स्पिन से पीएनजी के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले युगांडा के इस खिलाड़ी ने उस उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है, जिस उम्र के आने से पहले ही ज्यादातर खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं। वेस्टइंडीज के गयाना में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का नौवां मैच खेला गया, जिसमें युगांडा के नसुबुगा ने साल 2007 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सस्ता 4 ओवर का स्पेल फेंका। इसी के साथ इस खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

नसुबुगा ने अपने हिस्से के 4 ओवरों में 20 डॉट गेंद फेंकी। उन्होंने हैरान कर देने वाली 1 की इकोनॉमी से महज 4 रन दिए और 2 विकेट भी चटकाए। इस कारनामें के साथ नसुबुगा ने जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए टी20 विश्व कप 2024 में 3 ओवर का स्पेल फेंका था, जिसमें उन्होंने 2 की इकोनॉमी से 6 रन दिए थे और इसी के साथ 2 विकेट भी चटकाए थे।

ये भी पढ़ें :- आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ Rohit Sharma ने बना डाला ये शानदार रिकॉर्ड

युगांडा के फ्रैंक नसुबुगा ने केवल ये ही नहीं बल्कि टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में मेडेन ओवर फेंकने के मामले में भी जसप्रीत बुमराह से आगे हैं। नसुबुगा ने टी20 के 55 मुकाबलों में 17 मेडेन ओवर फेंके हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 63 टी20 मुकाबलों में 12 मेडेन ओवर डाले हैं। इस रिकॉर्ड को फ्रैंक नसुबुगा ने 43 साल की उम्र में कायम किया है।

Tags: Cricket NewsFrank NsubugaPNGT20 World Cup 2024uganda
Share198Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Next Post
Trekkers

Trekkers: ओले, ठंड, बारिश... चट्टानों में गुजारी रात, उत्तराखंड में कैसे 9 ट्रेकर्स की मौत!

Nitish Kumar

भाजपा ने किया बड़ा ऐलान, नीतीश कूमार के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist