New Delhi: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही सियासी समीकरण नए सिरे से बन रहे हैं। इस बीच, बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया है कि वे 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 1996 से ही बिहार में हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव- सम्राट
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि 2025 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजद के लोग पिछले दरवाजे से भ्रम फैला रहे हैं, क्योंकि उन्हें जनता के सामने जाने की हिम्मत नहीं है।
यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश यादव?
विजय सिन्हा ने जेडीयू द्वारा केंद्र सरकार से अग्निवीर योजना की समीक्षा की मांग पर कहा, ‘यह कोई मुद्दा नहीं है। असली मुद्दा यह है कि राष्ट्र को मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। एनडीए सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और सामूहिक नेतृत्व मिलकर काम करता है।’