शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। CM आवास पर नीतीश कुमार ने कई प्रमुख प्रत्याशियों को सिंबल सौंपे, जिनमें मंत्री सुनील कुमार और रत्नेश सदा शामिल हैं।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Breaking, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

पटना ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नामों के चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जेडीयू के बड़े नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद जेडीयू ने उम्मीदवारों को सिंबल (चुनाव चिन्ह) देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर लगातार संभावित उम्मीदवारों को बुलाकर पार्टी सिंबल सौंपा जा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक जेडीयू ने अपने..उम्मीदवारों की आधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट जारी नहीं की है।

बिहार विधानसभा को लेकर एनडीए के घटकदलों के बीच सीट शेयरिंग हो चुकी है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की पार्टी को 29, कुशवाहा के दल को 6 और मांझी की पार्टी को भी 6 सीट मिली हैं। जदयू ने अपनी पूर्व से तय सीटों के उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। जदयू से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो मंत्रियों सहित सात प्रत्याशियों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में सिंबल दिया गया। उन्हें क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया गया।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

मोकामा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके अनंत सिंह के प्रतिनिधि भी सिंबल लेने सीएम हाउस पहुंचे। झाझा से दामोदर रावत भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्हें भी सिंबल दिए जाने की सूचना है। जिन पांच प्रत्याशियों को जदयू द्वारा सिंबल दिए जाने की खबर है उनमें दो वर्तमान मंत्री तथा दो पूर्व मंत्री शामिल हैं। दो वर्तमान मंत्रियों में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को भोरे (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से तथा मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा को सोनवर्षा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से शामिल हैं।

इसी तरह दो पूर्व मंत्रियों में पहला नाम राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुमार निराला का है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। मुख्यमंत्री जब हाल ही में बक्सर की यात्रा पर थे तब उनके नाम की मुहर मंच से ही लगी थी। जिस दूसरे पूर्न मंत्री को जदयू का सिंबल मिला है उसमें जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार का नाम शामिल है। वहीं वैशाली विधानसभा क्षेत्र से 2020 का चुनाव जीते सिद्धार्थ पटेल को भी नीतीश कुमार के समक्ष सोमवार को सिंबल दिए जाने की खबर है।

आपको बता दें कि रविवार को ही एनडीए ने शीट शेयरिंग का ऐलान किया था.।इसके मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंग। 2005 बाद यह पहली बार है जब जेडीयू और बीजेपी बराबर सीटों पर चुनाव लडेंगे। इससे पहले गठबंधन में हमेशा जेडीयू, बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग-लगभग फाइनल कर लिए हैं। मंगलवार की शाम तक बीजेपी की पहली लिस्ट आ सकती है। बीजेपी अपने वर्तमान कई विधायकों के टिकट काट सकती है।

प्रमुख उम्मीदवार जिन्हें मिला सिंबल

1. भोरे (सुरक्षित) शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
2. सोनवर्षा (सुरक्षित) मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा
3. राजपुर (सुरक्षित) पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला
4. जमालपुरः पूर्व मंत्री शैलेश कुमार
5. वैशालीः सिद्धार्थ पटेल
6. मोकामाः अनंत सिंह
7. झाझाः दामोदर रावत

Tags: Anant SinghBihar Assembly ElectionsBihar elections 2025BJPJDUnitish kumar
Share201Tweet126Share50

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार का तोड़ डाला शीशा, बाल-बाल बचे मौलाना

लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार का तोड़ डाला शीशा, बाल-बाल बचे मौलाना

धनतेरस 2025: क्यों जलाया जाता है धनतेरस पर यम का दीपक,जानिए इसकी सही विधि,लाभ और धार्मिक मान्यता

धनतेरस 2025: क्यों जलाया जाता है धनतेरस पर यम का दीपक,जानिए इसकी सही विधि,लाभ और धार्मिक मान्यता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist