शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

NDA Meeting: आज एनडीए की बैठक में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद, हार के बाद पहली बार आए नजर

by Akhand Pratap Singh
जून 7, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश
NDA Meeting
Share on FacebookShare on Twitter

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद अब एनडीए की सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज दिल्ली में एनडीए के सभी घटक दलों और सांसदों की बैठक (NDA Meeting) आयोजित की गई, जिसमें सुहेल देव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद भी शामिल हुए। इससे पहले की बैठक में दोनों नेता नहीं आए थे, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

NDA की मीटिंग शामिल हुए राजभर और संजय निषाद

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एनडीए की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद शामिल नहीं हुए थे। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में हार के बाद बीजेपी ने उनसे दूरी बना ली है और इसलिए उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया।

RELATED NEWS

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

जून 11, 2026
evm-jinda-hai-ya-mar-gaya-arthi-nikali-pm-modi-ridiculed-the-opposition-over-evm

‘EVM जिंदा है या मर गया, अर्थी निकली…’ PM Modi ने ईवीएम को लेकर उड़ाई विपक्ष की खिल्ली

जून 7, 2024

अरविंद राजभर भी हार गए चुनाव

दरअसल, यूपी में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। इस चुनाव में उनके दो सहयोगी दल हार गए। चुनाव से पहले बीजेपी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया था और घोसी से उनके बेटे को टिकट भी दिया था, लेकिन चुनाव में उनके बेटे अरविंद राजभर को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े: चिराग से लेकर नीतीश कुमार तक सबने किया समर्थन, 9 जून को लेंगे मोदी पीएम पद की शपथ

संजय निषाद के बेटे प्रवीण भी हार गए चुनाव

इसी तरह, निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद भी हार गए। प्रवीण निषाद संत कबीर नगर सीट से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में थे, लेकिन वे जीत नहीं सके, जबकि संजय निषाद पहले से ही इस सीट से सांसद थे। सूत्रों के अनुसार, 5 जून की एनडीए बैठक में संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर को न्योता नहीं दिया गया था। हालांकि, आज की बैठक में दोनों नेता शामिल हुए, जिससे तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं।

Tags: NDA meeting
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

evm-jinda-hai-ya-mar-gaya-arthi-nikali-pm-modi-ridiculed-the-opposition-over-evm

‘EVM जिंदा है या मर गया, अर्थी निकली…’ PM Modi ने ईवीएम को लेकर उड़ाई विपक्ष की खिल्ली

by Rajni Thakur
जून 7, 2024

PM Modi on EVM: विपक्ष द्वारा चुनाव में हार का ठीकरा हर बार ईवीएम पर फोड़ा जाता है। हालांकि 2024...

after-being-elected-the-leader-of-the-parliamentary-party-in-the-nda-meeting-pm-modi-said-this-about-nitish-kumar-and-chandrababu-naidu

‘NDA कुछ दलों का जमावड़ा नहीं’, मीटिंग में PM Modi ने नीतीश-नायडू को लेकर क्या कहा, जानिए…

by Rajni Thakur
जून 7, 2024

NDA Meeting: शुक्रवार को संसंद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक में बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी (PM Modi)...

what-did-bihar-cm-nitish-kumar-say-that-pm-modi-could-not-stop-laughing

बिहार के CM Nitish Kumar ने ऐसा क्या कह दिया जिसे सुनकर PM Modi नहीं रोक पाए अपनी हंसी

by Rajni Thakur
जून 7, 2024

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज शुक्रवार को नई दिल्ली में NDA की बैठक में बीजेपी नेता...

nda-meeting-know-what-jp-nadda-and-nitin-gadkari-said-on-pm-modi-being-elected-as-the-leader-of-the-parliamentary-party

PM Modi को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जानें जेपी नड्डा और नितिन गडकरी ने क्या कहा?

by Rajni Thakur
जून 7, 2024

NDA Meeting: शुक्रवार को एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम का लोकसभा का नेता,...

Next Post
nda-meeting-know-what-jp-nadda-and-nitin-gadkari-said-on-pm-modi-being-elected-as-the-leader-of-the-parliamentary-party

PM Modi को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जानें जेपी नड्डा और नितिन गडकरी ने क्या कहा?

खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद टूटी ICC की नींद न्यूयॉर्क में पिच सुधारने की हो रही कोशिश!

खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद टूटी ICC की नींद न्यूयॉर्क में पिच सुधारने की हो रही कोशिश!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist