सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर काफी बवाल होते हुए देखा गया था। इस थप्पड़ कांड के बाद लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने सुरक्षा गार्ड का पक्ष लिया है तो किसी ने घटना की निंदा की है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कड़े शब्दों में इस थप्पड़ कांड का विरोध किया है।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा मुझे बहुत अफसोस हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक महिला के साथ एक दूसरी महिला ने अपनी पॉजिशन का फायदा उठाकर, जो इस तरह की हरकत की है, वो बहुत गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उनकी कोई भी नाराजगी थी, तब भी उन्हें अपनी पॉजिशन का फायदा उठा कर ये सब नहीं करना चाहिए था।
अगर किसी चीज से आपको दुख हुआ है, तो उसे कहने के बहुत से तरीके होते हैं, लेकिन जो हुआ वो बहुत दुखद है। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि कंगना अब सांसद हैं या फिर एक्ट्रेस हैं, लेकिन कंगना एक महिला भी हैं। एक महिला या किसी के भी साथ हुई इस तरह की वॉयलेंस को स्वीकारा नहीं जा सकता। ये गलत बात है।
ये भी पढ़ें :- एनिमल की सक्सेस के बाद Tripti Dimri ने मुंबई के इस पोर्श इलाके में खरीदा अपना नया आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!
आपको बता दें, कंगना के साथ हुई घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने पंजाब में बढ़ते आतंकवाद और उग्रवाद पर चिंता व्यक्त की थी। एक तरफ जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग कंगना के पक्ष में खड़े हो गए है, तो वहीं दूसरी ओर, पहलवान बजरंग पुनिया, समेत कुछ अन्य एथलीट, संगीतकार विशाल ददलानी ने महिला का पक्ष लिया है।