Sonakshi Marriage : इस वक्त बॉलीवुड की दुनिया से एक बेहतरीन खबर सामने आई है खबर ये है कि बॉलीवुड की हसीना वन एंड ओन्ली सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी शादी की चर्चाएं भी बहुत समय से चल रही हैं। और अब, कपल के वेडिंग डेट्स का ऐलान हो चुका है। इस खबर के मुताबिक कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएगा। आपको बता दें कि, सोनाक्षी के माता-पिता, शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा, अपनी बेटी की शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह 14 दिनों के बाद, यानी 23 जून को मुंबई में शादी करेंगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को कभी आधिकारिक नहीं माना है। लेकिन, उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। इसके अलावा, जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर अपना प्यार भी जाहिर किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी और प्यार भी जताया था।
ये भी पढ़ें : मोदी की जीत के बाद शख्स ने किया ऐसा काम, जिसे जान लोग हुए हैरान