मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 World Cup 2024: आयरलैंड पर जीत के साथ बाबर आजम ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में जीत के साथ पाकिस्तान का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हुआ। इस बार भी पाकिस्तान की टीम का परफॉर्मेंस बेहद खराब दिखा।

by Neel Mani
जून 17, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में जीत के साथ पाकिस्तान का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हुआ। इस बार भी पाकिस्तान की टीम का परफॉर्मेंस बेहद खराब दिखा। आयरलैंड की टीम के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नज़र आए। महज 106 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के आधे बल्लेबाज बहुत जल्द आउट होकर पवेलियन लोट चुके थे।

एक बार फिर से पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी को कप्तान बाबर आजम ने संभालते हुए जीत दिलाई। सिर्फ जीत ही नहीं इस विक्टरी के साथ बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

रविवार यानी बीती 16 जून को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में बाबर ने अहम भूमिका निभाई और 34 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने एक छोर संभाले रखा और पाकिस्तान को 3 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में कप्तान के रूप में बाबर के नाम अब 17 पारियों में 549 रन हैं। इससे पहले, धोनी ने 29 पारियों में 529 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी पूर्व भारतीय कप्तान से आगे निकल सकते हैं। वह धोनी के 529 रनों से सिर्फ दो रन पीछे हैं और सोमवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ कीवी टीम के अगले मैच में उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। बाबर ने जहां अपने बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी, जिन्हें मैच जिताने वाले ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया। शाहीन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 5.50 की इकॉनमी से 22 रन देते हुए तीन विकेट चटकाए। रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में उन्होंने दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: बारिश ने फेरा पाकिस्तान के अरमानों पर पानी, टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम

यह तीसरा मौका था जब शाहीन को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अब वह इस प्रतिष्ठित आयोजन में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल की बराबरी कर ली है। शाहीन के ससुर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक चार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है।

Tags: Babar AzamCricket NewsIrelandPAKISTANT20 World Cup 2024
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Babar Azam Controversy

Babar Azam Controversy: इंग्लैंड में हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल किसपर बरसे बासित अली, बोले- सोशल मीडिया का महान खिलाड़ी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

Babar Azam Controversy:पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा मुश्किल साबित हो रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post
Google, Android, Anti theft feature, New Anti Theft feature, Google Theft detection

Google News : अब चोरों का बचना हुआ मुश्किल, सामने आया गुगल का ये नया फीचर, जिसने चोरो से सुरक्षा को बनाया आसान

T20 World Cup 2024: दो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेलने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

T20 World Cup 2024: दो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेलने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In