Lok Sabha 2024 : पार्लियामेंट सत्र का आज पहला दिन शुरू हो गया है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पिछले 15 दिनों की महत्वपूर्ण घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “भारत का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा।”
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘NDA के पहले 15 दिन! 1. भीषण ट्रेन दुर्घटना. 2. कश्मीर में आतंकवादी हमले 3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा. 4. NEET घोटाला. 5. NEET PG निरस्त 6. UGC NET का पेपर लीक. 7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे. 8. आग से धधकते जंगल. 9. जल संकट. 10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें.’
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1805147507908845575
राहुल ने अमित शाह और मोदी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और हम इसे होने नहीं देंगे। इसलिए हमने शपथ लेते समय संविधान को पकड़ा था। हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती.’
https://twitter.com/AHindinews/status/1805128926747939026