Saturday, November 7, 2026 3:49 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

अयोध्या में 7 नवंबर को 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। 2,100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के प्रसंग दिखाएंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

by Sadaf Farooqui
07/11/2026

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार, 7 नवंबर को रामनगरी एक बार फिर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाने वाली है। सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इस बार दीपोत्सव में 2,100 स्वदेशी ड्रोन का शो भी होगा, जिसमें आसमान में भगवान राम के जीवन और रामायण से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे।

56 घाटों पर सजाए गए लाखों दीये

दीपोत्सव के लिए सरयू तट और राम की पैड़ी पर दीये सजाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब उनमें तेल भरने और बातियां लगाने की तैयारी चल रही है। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 35 हजार स्वयंसेवक और विद्यार्थी जुटे हुए हैं।

प्रशासन ने इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा है। साल 2025 में अयोध्या में 26.17 लाख दीये जलाए गए थे। इस बार 30 लाख से अधिक दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

RELATED NEWS

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

10वें दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

उपराष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण

इस बार दीपोत्सव में ड्रोन शो खास आकर्षण रहने वाला है। 2,100 स्वदेशी ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और रोशनी के जरिए भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत करेंगे। इसके अलावा लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए भी रामायण की झलक दिखाई जाएगी।

सरयू महाआरती में शामिल होंगे 2147 लोग

दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसमें 2,147 लोग एक साथ आरती करेंगे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मंचों पर देश-विदेश से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। रामायण पर आधारित झांकियां और लोकनृत्य भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। अयोध्या के प्रमुख रास्तों, मंदिर परिसर और घाटों को भी सजाया गया है। इस बार दीपोत्सव में परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा।

Related Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

POPULAR POST

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

November 5, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026
Stock Market : अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; विदेशी निवेशकों ने क्यों लगाया पैसा?

Stock Market : अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; विदेशी निवेशकों ने क्यों लगाया पैसा?

November 4, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026
Bhagalpur Market Rates

Market Rates : दिवाली से पहले निकला दिवाला सोना-चांदी से लेकर सरसों तेल चीनी तक के भाव चढ़े ,जानिए क्या है नया रेट

November 7, 2026
Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Sant Kabir Nagar

Delhi News : फैक्ट्री में खुद को लगाई आग, क्या 20 साल की युवती से शादी की जिद बनी मौत की वजह?

November 7, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India