Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Hathras Stampede: अखिलेश यादव का बाबा से क्या है कनेक्शन? 2023 में सत्संग में हिस्सा लेकर किया था ट्वीट

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 2, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश
Hathras Stampede
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार (2 जुलाई) की शाम सत्संग के दौरान एक बड़े हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है। यह सत्संग नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का था।

सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ (Hathras Stampede) मच गई, जिसमें अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

RELATED POSTS

Hathras Stampede

Hathras Stampede:”दुखी हूँ, कोई भी उपद्रवी..” बाबा सूरजपाल ने हाथरस भगदड़ पर पहले बयान में कहा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 6, 2024
Hathras Stampede

Hathras Stampede: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, “हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय”, आगे और क्या रखी मांग?

July 5, 2024

सपा ने हाथरस हादसे पर जताया दुख

इस बीच, समाजवादी पार्टी ने हाथरस में हुए हादसे पर कहा है कि सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें। नारायण साकार हरि के दरबार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पहले हाजिरी लगा चुके हैं।

अखिलेश यादव का बाबा से क्या कनेक्शन?

पिछले साल 2023 में, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने एक्स पर सत्संग में हिस्सा लेने की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था। इसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो।

 

नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा – सदा के लिए जय जयकार हो pic.twitter.com/lp4wTmaHal

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 3, 2023

पीड़ित परिवारों को योगी सरकार मुआवजा दे- सपा 

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने हाथरस हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। सपा ने कहा है कि हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने का संबल मिले।

सपा ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को योगी सरकार मुआवजा दे। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग के दौरान हुआ।

यह भी पढ़े: सत्संग में भगदड़ मचने से अब तक 107 लोगों की मौत, कौन है सत्संग वाले भोले बाबा?

क्या है हाथरस भगदड़ का पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, हाथरस के सिकंदराराऊ जीटी रोड स्थित थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में आए लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। फिलहाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों लोग बेहोशी की हालत में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को टेम्पो, बस, ट्रक में डाल कर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस घटना को लेकर हाथरस जिले के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

Tags: Hathras Stampede
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Hathras Stampede

Hathras Stampede:”दुखी हूँ, कोई भी उपद्रवी..” बाबा सूरजपाल ने हाथरस भगदड़ पर पहले बयान में कहा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
July 6, 2024

Surajpal on Hathras Stampede: बाबा सूरजपाल ने हाथरस की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन...

Hathras Stampede

Hathras Stampede: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, “हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय”, आगे और क्या रखी मांग?

by Mayank Yadav
July 5, 2024

Rahul Gandhi Met Hathras Stampede Victims: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस हादसे के पीड़ितों से...

Hathras Stampede, UP Police, UP News, Aligarh news, Hathras Stampede Death

Hathras Stampede : हाथरस के भोले बाबा केस में 6 लोगों पर कसा शिकंज़ा, पुलिस ने कही ये बड़ी बात

by Gulshan
July 4, 2024

Hathras Stampede : हाथरस जिले के फुलरई गांव में बाबा नारायण हरि यानी साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के कार्यक्रम...

CM Yogi Adityanath,Hathras,Hathras Stampede,UP, Hathras Stampede

Hathras Stampede : क्या है उस चमक्तकारी मिट्टी का राज़ जिसने मचाया हाथरस में त्राहिमाम

by Gulshan
July 3, 2024

Hathras Stampede : यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में...

Hathras Stampede

हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ में मारे गए अधिकतर मृतकों की पहचान, सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल

by Mayank Yadav
July 3, 2024

Hathras Stampede:उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में भगदड़ में मरने वाले...

Next Post
Disha Patani के हाथ पर बने नए टैटू को देखकर, उड़ी एक्टर प्रभास को डेट करने की ख़बर, आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच ?

Disha Patani के हाथ पर बने नए टैटू को देखकर, उड़ी एक्टर प्रभास को डेट करने की ख़बर, आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच ?

Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस सत्संग भगदड़ में अब तक 130 लोगों की मौत, पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version