Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Hathras Stampede: हाथरस सत्संग भगदड़ में अब तक 130 लोगों की मौत, पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 2, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश
Hathras Stampede
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।

पीएम मोदी, जो सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे, को हाथरस भगदड़ (Hathras Stampede) की खबर मिली।

RELATED POSTS

Hathras Stampede

Hathras Stampede:”दुखी हूँ, कोई भी उपद्रवी..” बाबा सूरजपाल ने हाथरस भगदड़ पर पहले बयान में कहा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 6, 2024
Hathras Stampede

Hathras Stampede: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, “हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय”, आगे और क्या रखी मांग?

July 5, 2024

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपना भाषण रोकते हुए हाथरस में भगदड़ की घटना (Hathras Stampede) पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, “यूपी के हाथरस में भगदड़ की खबर मिली है। इसमें कई लोगों की मौत की सूचना है।

हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार के संपर्क में हैं। सदन के माध्यम से भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।”

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी उत्तर प्रदेश के हाथरस में इस धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ में अनेक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

यह भी पढ़े: सत्संग में भगदड़ मचने से अब तक 107 लोगों की मौत, कौन है सत्संग वाले भोले बाबा?

कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

खरगे ने कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें और पीड़ितों को त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराएं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि हादसे में पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं।”

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव का बाबा से क्या है कनेक्शन? 2023 में सत्संग में हिस्सा लेकर किया था ट्वीट

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। ‘इंडिया’ के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।”

प्रियंका गांधी ने घटना पर जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

Tags: Hathras Stampede
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Hathras Stampede

Hathras Stampede:”दुखी हूँ, कोई भी उपद्रवी..” बाबा सूरजपाल ने हाथरस भगदड़ पर पहले बयान में कहा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
July 6, 2024

Surajpal on Hathras Stampede: बाबा सूरजपाल ने हाथरस की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन...

Hathras Stampede

Hathras Stampede: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, “हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय”, आगे और क्या रखी मांग?

by Mayank Yadav
July 5, 2024

Rahul Gandhi Met Hathras Stampede Victims: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस हादसे के पीड़ितों से...

Hathras Stampede, UP Police, UP News, Aligarh news, Hathras Stampede Death

Hathras Stampede : हाथरस के भोले बाबा केस में 6 लोगों पर कसा शिकंज़ा, पुलिस ने कही ये बड़ी बात

by Gulshan
July 4, 2024

Hathras Stampede : हाथरस जिले के फुलरई गांव में बाबा नारायण हरि यानी साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के कार्यक्रम...

CM Yogi Adityanath,Hathras,Hathras Stampede,UP, Hathras Stampede

Hathras Stampede : क्या है उस चमक्तकारी मिट्टी का राज़ जिसने मचाया हाथरस में त्राहिमाम

by Gulshan
July 3, 2024

Hathras Stampede : यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में...

Hathras Stampede

हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ में मारे गए अधिकतर मृतकों की पहचान, सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल

by Mayank Yadav
July 3, 2024

Hathras Stampede:उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में भगदड़ में मरने वाले...

Next Post
Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए चश्मदीदों ने क्या कहा?

Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ 100 ज्यादा लोगों की मौत, लाशों का ढ़ेर देख सिपाही की हार्ट अटैक से हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version