Thursday, March 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home IPL 2023

बड़ी दुर्घटना से बचा मुंबई, टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में भगदड़, कई घायल, 10 अस्पताल में भर्ती

Team India Victory Parade:भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी के दौरान मुबंई में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर बहुत सारे लोग थे। भीड़ में कई घायल भी हुए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 5, 2024
in IPL 2023, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Team India
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Team India Victory Parade: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाते हुए गुरुवार यानी 4 जुलाई को मुंबई में मेगा रोड शो निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों और ट्रॉफी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान हल्की भगदड़ मच गई और भीड़ में कई लोगों की हालत बिगड़ गई। किसी की हड्डी टूट गई तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। भगदड़ के बाद बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने भी हादसे की जानकारी खुद दी है।

मुंबई पुलिस ने घायलों के बारे में दी जानकारी

इस हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने आए कई प्रशंसकों की हालत बिगड़ गई, कुछ घायल हो गए तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हुई। 10 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें से एक की हड्डी टूट गई है और दूसरे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

RELATED NEWS

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

February 27, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

Image

भीड़ में भगदड़ मची:

  • उत्साहित प्रशंसकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए।
  • कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, जबकि कुछ को हड्डी टूटने जैसी चोटें आईं।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़भाड़ और हादसे की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
  • मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को भर्ती कराया गया है।

VIDEO | Visuals show overcrowding at Mumbai's Marine Drive during Team India's victory parade.

(Source: Third Party) pic.twitter.com/SMdoV8hL8B

— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2024

दम घुटने से एक महिला बेहोश हो गई

भारतीय टीम ने 29 जून को वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद टीम इंडिया खराब मौसम और तूफान के चलते बारबाडोस में फंस गई थी। जिसके बाद 4 जुलाई को टीम इंडिया भारत वापस लौट आई। ऐसे में फैंस टीम इंडिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया की इस विजय परेड को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला दम घुटने की वजह से बेहोश होती नजर आ रही है, जिसके बाद पुलिस ने महिला को कंधों पर उठाकर भीड़ से बाहर निकाला।

Image

अस्पताल में भर्ती:

  • दो घायलों में से एक की हड्डी टूटी है, जबकि दूसरे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
  • अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

Image

नुकसान:

  • उत्साही प्रशंसकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
  • जश्न के दौरान कई गाड़ियों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
  • मरीन ड्राइव से गुजरने वाले रोड शो के बाद सड़कों पर टूटे हुए पोल और बिखरे जूते-चप्पल देखे गए।

Bajaj CNG बाइक: कल लॉन्च होगी दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, फीचर्स को लेकर ये बातें हैं साफ

भीड़ की वजह से काफी नुकसान हुआ

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ देखने की खुशी में कई फैंस ने गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। दरअसल, जीत की खुशी में फैंस ने गाड़ियों की छतों पर चढ़कर डांस भी किया, जिसकी वजह से कई गाड़ियों की छतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मरीन ड्राइव से टीम इंडिया के रोड शो के गुजरने के बाद सड़कों पर टूटा हुआ पोल और ढेर सारे जूते-चप्पल भी बिखरे नजर आए।

Tags: Team IndiaVICTORY PARADE
Share199Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

 T20 World Cup 2026:गुरुवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा। पहले South Africa ने West Indies को...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Hardik Pandya T20I gesture news

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद कौन पहुंचा घायल कैमरामैन की मदद को, फैंस ने कहा यही है असली स्पोर्ट्समैन

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Hardik Pandya Gesture:भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post
Britain

Britain Election Result 2024 : ऋषि सुनक की पार्टी की करारी हार, अब बनेगी स्टीमर सरकार, जानिए ब्रिटिश चुनावों का हर हाल

Hathras Stampede

Hathras Stampede: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, "हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय", आगे और क्या रखी मांग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist