शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

BCCI ने ऐलान किया है कि एशियन गेम्स से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 मैच खेलेगी। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी और मुकाबला 22 सितंबर को जापान में होगा।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026
in खेल
India Japan T20 Match 2026
Share on FacebookShare on Twitter

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 मैच खेलेगी। यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को होगा। पुरुष क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और जापान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

22 सितंबर को मुकाबला

एशियन गेम्स में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 28 सितंबर को होना है। इससे छह दिन पहले भारत और जापान के बीच T20 मैच खेला जाएगा। BCCI के अनुसार मुकाबला जापान के Tochigi Prefecture स्थित Sano International Cricket Ground में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्सुकता है।

RELATED NEWS

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अगस्त 20, 2026
Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

अगस्त 5, 2026

75 साल की दोस्ती

भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। यह मैच ‘Sport 75’ नाम की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य खेल के जरिए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करना है। साथ ही, खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

ओलंपिक पर नजर

‘Sport 75’ पहल को दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके तहत भारत और जापान खेलों के विकास और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर सकते हैं। इस पहल को भारत के 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देना भी इस मुकाबले का एक अहम उद्देश्य है।

सैकिया ने जताई खुशी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भारत-जापान मुकाबले को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का जापान जाकर T20 मैच खेलना गर्व की बात है। उनके मुताबिक यह मुकाबला जापान और पूर्वी एशिया के दूसरे हिस्सों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने भारत-जापान की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि खेल के जरिए 75 साल के संबंधों का जश्न मनाना खास अनुभव होगा।

एशियन गेम्स से पहले

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद जापान के खिलाफ मुकाबला होगा और फिर भारतीय टीम एशियन गेम्स के अभियान पर ध्यान केंद्रित करेगी। भारत-जापान का यह मैच दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा।

Tags: ASIAN GAMESIndia Japan MatchTeam India
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर...

Next Post
UN Africa Map Vote

UN Map Vote: संयुक्त राष्ट्र में बदलेगा दुनिया का नक्शा, अफ्रीका का असली आकार दिखाने वाले प्रस्ताव को मिला कितने देशों का समर्थन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist