Thursday, October 23, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

18 लोगों की मौत, उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस टैंकर से टकराने के बाद हुई दो टुकड़े

Bus accident on Lucknow-Agra Expressway: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस और टैंकर की टक्कर हुई। हादसे में 18 लोग मर गए और 30 गंभीर घायल हो गए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 10, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP Unnao
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर और बस में टक्कर हो गई। इस (UP Unnao) हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बस दो हिस्सों में बंट गई। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

उन्नाव की घटना

जानकारी के मुताबिक (UP Unnao) हादसा सुबह करीब 4:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। बस जब बांगरमऊ पहुंची तो एक दूध के टैंकर ने उसे ओवरटेक किया। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और टैंकर से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बांगरमऊ के सामुदायिक केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने 18 को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

Lucknow Agra expressway toll bonus issue

Agra Lucknow Expressway Protest: दिवाली बोनस को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किया ऐसा काम हजारों वाहन की हो गई बल्ले बल्ले

October 22, 2025

Road Accident: मेरठ के लावड़ नगर पंचायत EO सुधीर कुमार की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

December 27, 2022

UP Unnao

मुख्य बातें:

  • हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर और बस की टक्कर
  • स्थान: उन्नाव, उत्तर प्रदेश
  • समय: सुबह 4:30 बजे
  • मृतक: 18 (14 पुरुष, 2 महिलाएं, 2 बच्चे)
  • घायल: 30 (गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है)
  • बस: बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी
  • कारण: टैंकर ने बस को ओवरटेक किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर टकरा गई
  • बचाव: पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल ले जाया गया
  • सीएम योगी ने जताया दुख: उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

अडानी ग्रुप को बिजली बिल कलेक्शन का ठेका क्यों दिया गया है…? हैदराबाद में गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को दौड़ाया

टक्कर के बाद लोग सड़क पर गिर गए। 3 थानों की फोर्स ने बचाव अभियान चलाया। जानकारी के (UP Unnao) मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठे यात्री बाहर गिर गए। अस्पताल के बाहर कई शव भी बिखरे पड़े हैं।

UP Unnao

सीएम ने जताया दुःख

सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2024

अतिरिक्त जानकारी:

  • हादसा इतना भयानक था कि बस दो हिस्सों में बंट गई।
  • टक्कर के बाद लोग सड़क पर छिटक गए।
  • 3 थानों की पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
  • बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
  • सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

बहुत ही दु:खद दुर्घटना

UP: उन्‍नाव में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। लखनऊ आगरा एक्‍सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में डबल डेकर बस पीछे से कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में 18 की मौत हो गई है और 30 से ज्‍यादा घायल हो गए हैं।@Uppolice@unnaopolice #Unnao #Agra #Lucknow… pic.twitter.com/wb2e7cb45r

— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) July 10, 2024

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी

  • एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्हें सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी दिखीं। घायल लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उन्होंने कहा कि “हादसे को देखकर उनकी रूह कांप गई।”
  • बस में सवार एक यात्री, मोहम्मद उर्स ने बताया कि वह हादसे के समय सो रहे थे। जब उन्हें जोरदार धमाके की आवाज आई, तो उन्हें लगा जैसे भूकंप आ गया हो। उन्होंने कहा कि “वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका एक हाथ कट गया।”

उन्नाव हादसे पर कलेक्टर गौरांग राठी ने क्या कुछ कहा? pic.twitter.com/wvy4fVSVCF

— Rakesh chaudhari (@Rakeshchau58578) July 10, 2024

पुलिस द्वारा बताए गए हादसे के कारण

पुलिस के (UP Unnao) अनुसार, हादसे के दो संभावित कारण हो सकते हैं:

  • ओवरटेकिंग: दूध का टैंकर धीमी गति से आगरा की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही एक बस ने टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी टैंकर के चालक ने भी अचानक दिशा बदल दी, जिसके कारण टक्कर हो गई।
  • नींद: पुलिस का अनुमान ​​है कि बस चालक को नींद आ गई होगी, जिसके कारण उसने टैंकर को टक्कर मार दी।

UP: People injured in the Unnao road accident are being treated at Unnao District Hospital pic.twitter.com/9YHxUOOTmy

— IANS (@ians_india) July 10, 2024

हादसे के बाद

  • सभी घायलों को इलाज के लिए बांगरमऊ सामुदायिक केंद्र और लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
  • हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
  • पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Tags: "UP unnao bus accidentLucknow-Agra Expressway
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Agra expressway toll bonus issue

Agra Lucknow Expressway Protest: दिवाली बोनस को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किया ऐसा काम हजारों वाहन की हो गई बल्ले बल्ले

by SYED BUSHRA
October 22, 2025

Lucknow Agra expressway: उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर सोमवार को दिवाली बोनस को लेकर...

Road Accident: मेरठ के लावड़ नगर पंचायत EO सुधीर कुमार की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

by Muskaan Rajput
December 27, 2022

घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले बढ़ रहे हैं, बढ़ती ठंड और घना कोहरा लोगों की जान का...

Next Post
Stock Market

Stock Market Record: शेयर मार्केट ने एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाए, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ नए शिखर

Delhi

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, पिता ने दो नवजात बच्चियों को श्मशान में दफनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version