Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Astro:  आज का दिन इन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा; बजरंगबली सभी संकट दूर करेंगे और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Astro:  जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 16, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, धर्म
Astro
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

शुभ समय के संकेत देने वाले सपने

Astro News:अगर सपने मे देखते हैं ये चीज़े, तो होने वाली भगवान की आपार कृपा और मिलेगा लाभ

December 6, 2024
Jyotish Shastra

सफेद बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

October 21, 2024

Astro: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 8:34 बजे तक रहेगी। शुभ योग पूरे दिन और रात तक रहकर अगले दिन सुबह 7:04 बजे तक रहेगा। विशाखा नक्षत्र रात 2:14 बजे तक रहेगा। आज दोपहर 11:19 बजे सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन 16 जुलाई 2024 और किन उपायों से इसे बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा है।

मेष राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। शिक्षा से संबंधित मनोकामना पूरी होगी। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। व्यापार में नए सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

वृष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे। योजना बनाने और फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। हर काम ईमानदारी से करें, सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए कार्य सीखने का मन बनेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि के योग हैं। कार्यों को सावधानी से करें और दूसरों की मदद करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें और विवादों से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। महिलाएं घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। काम में जल्दबाजी से बचें, धैर्य से किए कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे, वह प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। छात्रों को करियर में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही सुलझ जाएगी। बच्चे आज खेल की जिद्द कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनबन खत्म होगी। बेवजह खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1

BSE मार्केट कैप 455 लाख करोड़ के पार बंद, फार्मा-एनर्जी और मिडकैप स्टॉक्स में शेयर बाजार में तेजी से वृद्धि

कन्या राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे कार्य पूरे करने के लिए अच्छा दिन है। प्रशासनिक कार्यों में धैर्य रखें। छात्र कंप्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। बच्चों की सफलता पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

तुला राशि

आज मन में नए विचार आएंगे। नए कार्यों को सीखने का उत्साह रहेगा। प्लान में बदलाव करेंगे, जो फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आत्मविश्वास सफलता की कुंजी साबित होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा दिन है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी होगी। अचानक धन लाभ का योग है। समाजसेवा की तरफ झुकाव रहेगा। शत्रुपक्ष परेशान करेगा, लेकिन समझ-बूझ से समस्याओं से बाहर निकलेंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। व्यापार में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

धनु राशि

आज अध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले विचार करेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8

मकर राशि

आज कार्यस्थल पर अधिकारी कार्यों की तारीफ करेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, मेहनत करें। कला से जुड़े लोगों का अच्छा प्रदर्शन करियर पर प्रभाव डालेगा। लोग कला की तारीफ करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। धन लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। बचपन के दोस्त से बात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में जीवनसाथी से सलाह लें। दूर की यात्रा से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। सकारात्मक सोच कार्यों में मदद करेगी। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5

मीन राशि

आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के करियर के लिए सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। बॉस कार्यों की तारीफ करेंगे, नई जिम्मेदारी मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। नए लोगों से मिलना अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1

Tags: Astro Luck NewsAstro Special
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

शुभ समय के संकेत देने वाले सपने

Astro News:अगर सपने मे देखते हैं ये चीज़े, तो होने वाली भगवान की आपार कृपा और मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
December 6, 2024

Astrology News:स्वप्न शास्त्र हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण शास्त्र है, जो हमे यह बताता है कि हमारे हर सपनों का...

Jyotish Shastra

सफेद बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

by Akhand Pratap Singh
October 21, 2024

Jyotish Shastra: भारत समेत कई अन्य देशों में बिल्ली से जुड़े कई अंधविश्वास और परंपराएं प्रचलित हैं। हमारे देश में...

Yellow color, right directio

घर में इन पीली वस्तुओं को सही दिशा में रखने से मिलेगी सुख-समृद्धि!

by Gulshan
September 20, 2024

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने में रंगों का महत्वपूर्ण योगदान होता...

Horoscope

Horoscope: तीन राशियों के जीवन में बुधवार का दिन बदलाव लाएगा, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पढ़ें आज का राशिफल

by Mayank Yadav
August 21, 2024

Horoscope: आज भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 5:07 बजे...

Horoscope

Horoscope: कैसे चमकेगी आपकी किस्मत और कैसा होगा आपका जीवन…. जानिए आज के राशिफल में….

by Mayank Yadav
August 14, 2024

Horoscope: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:24 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो...

Next Post
Weather

Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, चार राज्यों में, उत्तराखंड-एमपी समेत, पूरे हफ्ते गर्मी से राहत

Mukesh Sahani

Mukesh Sahani Father Murder: वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में हत्या, घर में लाश मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version