Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Mukesh Sahani Father Murder: वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में हत्या, घर में लाश मिली

Mukesh Sahani: यह घटना दरभंगा के बिरौल अनुमंडल में अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार में एक पैतृक घर में हुई है। SSP ने घटना की पुष्टि की है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 16, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, क्राइम
Mukesh Sahani
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mukesh Sahani Father Murder: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी को दरभंगा में मार डाला गया है। घर में मंगलवार (16 जुलाई) की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरभंगा पुलिस महानिदेशक जगुनाथ रेड्डी ने हत्या की पुष्टि की है। बताया गया है कि जीतन सहनी लगभग 65 वर्ष की उम्र में थी।

घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है

यह वारदात दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में अंजाम दी गई है। घर से जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

Image

गौरतलब है कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं और मल्लाह समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई सभाएं की थीं। मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर पार्टी हार गई थी।

Uttar Pradesh: सीएम योगी के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पिता का शव बेड पर मिला

इस वारदात की जो तस्वीर आई है, वह दिखाने योग्य नहीं है। शव को देखकर लगता है कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी बाहर रहते हैं। एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह भी बाहर रहती है।

https://twitter.com/ians_india/status/1813055984090112386

जेडीयू का बयान- अपराधी पाताल से खोजकर निकाले जाएंगे

घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होगी तो कार्रवाई की जाएगी। जो भी अपराधी होंगे, उन्हें पकड़ा जाएगा और पाताल से भी खोजकर निकाला जाएगा।

https://twitter.com/ians_india/status/1813056326513094794

 

Tags: Mukesh SahaniMukesh Sahani news
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़: 4 सुरक्षाकर्मी शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

Muharram

Muharram Procession Clash:यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा, अब सरकार का एक्शन मोड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version