बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी के बावजूद आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, गिरेगा तापमान

आज मौसम: Delhi-NCR में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं एनसीआर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

by Mayank Yadav
जुलाई 31, 2024
in Latest News, मौसम
Delhi NCR
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में सावन के महीने में मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां उमस और चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को जुलाई महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। अच्छी बारिश न होने की वजह से उमस और गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज Delhi NCR में भारी बारिश की संभावना

Delhi NCR में बुधवार को कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को भी जोरदार बारिश का अनुमान है। इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 1 और 2 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

अगस्त 29, 2026
Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026

3 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

मंगलवार को दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को Delhi NCR में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30.1 डिग्री रहा। इसके अलावा आयानगर का तापमान 38.9 डिग्री, पालम का 38.3 डिग्री और लोदी रोड का 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जुलाई महीने का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 22 जुलाई 2023 में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और 8 जुलाई 2022 को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

UPSC छात्रों की मौत पर अवध ओझा ने तोड़ी चुप्पी, सरकार से की ये बड़ी मांग

पिछले साल की तुलना में जुलाई में कम बारिश

Delhi NCR में पिछले साल की तुलना में जुलाई में अब तक 82 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, इस बार जुलाई के महीने में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में 1 से 30 जुलाई के दौरान 203 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पिछले साल इसी अवधि में 384 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई 2023 में 31 दिनों के दौरान सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई थी। दिल्ली में पिछले साल जुलाई में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई थी। IMD के आंकड़ों के अनुसार इस साल जुलाई में 17 दिन बारिश हुई, वहीं 2023 में 19 दिन और 2022 में 18 दिन बारिश हुई थी।

 

 

 

Tags: Current WeatherDelhi NCR
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Next Post
Hamas

Israel Hamas War : ईरान में इस्माल हानिया की हत्या पर भड़के रूस और तुर्किये, हमास बोला- इजरायल से लेंगे बदला

Wayanad

Wayanad Landslide: अब तक 143 की मौत, भारी बारिश का अलर्ट, बचाव अभियान जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In