सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत को सौंपे Maldives ने 28 द्वीप तो क्यों तिलमिला उठा चीन!

भारत के साथ अब मालदीव (Maldives) अपने रिश्तों को बेहतर से बेहतर लगाने में लगा हुआ है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा पर गए थे।

by Neel Mani
अगस्त 14, 2024
in Latest News, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के साथ अब मालदीव (Maldives) अपने रिश्तों को बेहतर से बेहतर लगाने में लगा हुआ है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा पर गए थे। जयशंकर से मिलने के बाद मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत की तारीफों के पुल बांधते दिखे थे। एस जयशंकर का भव्य स्वागत किया गया था। अब एक बार फिर से मालदीव सरकार ने भारत के साथ रिश्तों को पहले से कही ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है।

मालदीव (Maldives) ने 28 द्वीपों की व्यवस्था को भारत को सौंपने का फैसला लिया है। अब इन द्वीपों पर पानी की आपूर्ति और सीवर परियोजनाओं की देखरेख की जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस बात की घोषणा खुद सोशल मीडिया पर की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए मुइज्जू ने लिखा, मालदीव के 28 द्वीपों में पानी और नाले से जुड़ी परियोजनाओं को आधिकारिक तौर पर सौंपे जाने के मौके पर डॉक्टर एस जयशंकर से मिलकर खुशी हुई। हमेशा मालदीव की मदद करने के लिए मैं भारत सरकार और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।

RELATED NEWS

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026
Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

अगस्त 5, 2026

बता दें, कि मालदीव (Maldives) लगभग 1190 द्वीपों का समूह है, जिनमें से केवल 200 द्वीपों पर ही आबादी है, और 150 द्वीप टूरिज्म के लिए विकसित किए गए हैं। इस समझौते के तहत, अब इन 200 बसे हुए द्वीपों में से 28 द्वीपों की व्यवस्था भारत के हाथों में होगी।

इसी बीच अब ये सवाल भी उठने लगा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने सिर्फ पानी और सीवर की देखरेख के लिए ही 28 द्वीपों की व्यवस्था भारत को क्यों सौंपी? इसका कारण मालदीव में होटलों और रिसॉर्ट्स के लिए कचरा निपटान के सख्त नियम हैं। होटलों और रिसॉर्ट्स को अपने कचरे को अलग-अलग करना अनिवार्य है। ठोस कचरा थिलाफुशी द्वीप पर भेजा जाता है, जहां उसे गलाया जाता है। होटलों और रिसॉर्ट्स को यह सुनिश्चित करना होता है कि उनका कचरा सही तरीके से पैक और लेबल किया गया हो, ताकि उसे सुरक्षित रूप से थिलाफुशी भेजा जा सके। थिलाफुशी द्वीप, जिसे आमतौर पर कचरा द्वीप कहा जाता है। मालदीव में कचरा निपटान का मुख्य स्थल है, जो माले से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। 1990 के दशक में इसे लैंडफिल के रूप में विकसित किया गया था और तब से मालदीव के अन्य द्वीपों से कचरा इकट्ठा कर यहां फेंका जाता है। कचरा निपटान के लिए भारत मालदीव को तकनीकी और वित्तीय सहायता देता है।

मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख भागीदार है और यह भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के केंद्र में है। मालदीव भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है और मालदीव का पर्यटन काफी हद तक भारतीय पर्यटकों पर निर्भर करता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की तीन दिवसीय मालदीव यात्रा के दौरान चीन इस पर पैनी नज़र रख रहा था। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि चीन मालदीव के साथ विशेष संबंध या सहयोग की इच्छा नहीं रखता है, जबकि भारत क्षेत्र में अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए चीन को एक खतरे के रूप में प्रस्तुत करता है। हालांकि, चीन के निगरानी के बावजूद, वह भारत-मालदीव संबंधों को खराब करने में असफल रहा है।

कूटनीतिक विशेषज्ञ अब इस पर सवाल उठा रहे हैं कि मुइज्जू, जो पहले चीन को भारत पर प्राथमिकता देते थे। अब फिर से भारत की ओर क्यों देख रहे हैं। बता दें, कि मुइज्जू को चीन से उतनी मदद नहीं मिल रही है जितनी उन्होंने उम्मीद की थी। इसलिए मालदीव फिर से भारत की ओर रुख कर रहा है।

आपको बता दें, जब मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति चुने गए थे, तब वह भारत विरोधी देशों की यात्रा पर गए थे, जिनमें तुर्की और चीन शामिल थे। चीन की यात्रा के दौरान, मुइज्जू ने 36 द्वीपों को चीन को सौंपने की घोषणा की थी और चीन ने 1200 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था। इस समझौते ने भारत में चिंता बढ़ा दी थी।

ये भी पढ़ें :- भारत का गुणगान करता नज़र आया Maldives राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, भारत ने हमेशा मदद की

भारत को डर था कि अगर इन द्वीपों पर चीन का प्रभाव बढ़ा तो यह सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चुनौती बन सकता है। इसका कूटनीति के तहत हल निकालने का भारत ने कई कदम उठाए। जयशंकर की मालदीव यात्रा इसी कूटनीति का हिस्सा है। भारत ने लगातार मालदीव को यह याद दिलाया है कि यदि हम तुम्हारा साथ छोड़ देंगे तो तुम संकट में पड़ जाओगे। भारत की कूटनीतिक जीत इस बात से लगाई जा सकती है, जहां चीन ने 36 द्वीपों को 1200 करोड़ रुपये में हासिल करने की सोची थी, उसे भारत ने 28  द्वीपों को 923 करोड़ रुपये में लिया।

Tags: ChinaindiaInternational NewsLatest Newsmaldives
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत...

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Red Sea Attack: लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यमन के...

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

Next Post
Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत... सीबीआई को नोटिस, अरविन्द केजरीवाल की याचिका ख़ारिज

कंगाली की तरफ बढ़ता Pakistan वैश्विक कर्ज से कैसे उभरेगा?

कंगाली की तरफ बढ़ता Pakistan वैश्विक कर्ज से कैसे उभरेगा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In