शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लिया कोलकाता रेप-मर्डर केस को स्वत: संज्ञान, 20 अगस्त को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला स्वयं संज्ञान लिया है। 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2024
in Latest News
Supreme Court
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई। इस मामले को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। फिलहाल इन सबके बीच Supreme Court ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हत्या मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। मामले की सुनवाई मंगलवार यानी 20 अगस्त को होगी।

पूरे देश में जताया जा रहा विरोध

आपको बता दें कि अस्पताल की डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद कोलकाता समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल हो रही है। आईएमए ने इस मामले में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान भी किया था। इसके अलावा आईएमए ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की थी। इसके साथ ही आईएमए ने पीएम मोदी से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की भी मांग की थी। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। साथ ही मुख्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED NEWS

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

अगस्त 11, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

अस्पताल के पास धारा 163 लागू

वहीं, कोलकाता पुलिस ने रविवार 18 अगस्त से 24 अगस्त तक आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिसके तहत 5 से अधिक लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने और भीड़-भाड़ पर रोक रहेगी। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद आरजी कर अस्पताल विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है।

एक आदेश में कहा गया है कि कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के आसपास बीएनएस की धारा-163(2) लागू की है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल के आसपास के क्षेत्र से श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग तक प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

UPSC: राहुल का मोदी पर वार, UPSC में लैटरल एंट्री से SC-ST-OBC का आरक्षण खत्म…

Tags: Kolkata crime NewsSupreme Court
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

West Bengal SIR Supreme Court:पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

West Bengal SIR Supreme Court

Supreme Court: आरक्षण में आय आधारित सब-कोटा की मांग का केंद्र ने क्यों किया विरोध, जानिए सरकार की राय

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Reservation Policy: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें SC, ST, OBC और...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Live-in Relationship: सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...

Next Post
Kolkata

Kolkata: कोलकाता रेप केस के विरोध में हिंसा, साल्टलेक में लाठीचार्ज, कई घायल

BSP Candidate

BSP Candidate: BSP ने इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किया, जानें किसे टिकट मिला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist