मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Man Ki Baat: स्पेस से लेकर युवा ताकत और भारत कि छमता तक… क्या क्या बोले मोदी?

Man Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 113 वें एपिसोड का प्रसारण हुआ।प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार से युवाओं को बहुत लाभ हुआ है।

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2024
in Latest News
Man Ki Baat
Share on FacebookShare on Twitter

Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Man Ki Baat का 113वां एपिसोड चल रहा है। 28 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने 112वें मनी की बात एपिसोड को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, वनो संरक्षण, मैथ्म ओलंपियाड और पेरिस ओलंपिक के बारे में बात की थी।

PM मोदी ने अपनी Man Ki Baat की शुरुआत करते हुए कहा कि आज हम देश की उपलब्धियों और सब लोगों की मिलकर की गई कोशिशों पर चर्चा करेंगे। 21वीं सदी में भारत में कई घटनाएं हुईं, जो विकसित भारत की नींव को मजबूत करती हैं। पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी के भारत में ऐसी बहुत सी चीजें हो रही हैं जो विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही हैं।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

उदाहरण के लिए, हमने 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी भाग में शिव-शक्ति प्वाइंट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश दुनिया में भारत था।अंतरिक्ष में सुधारों से बहुत लाभ हुआ है।

NPS और UPS के बीच क्या अंतर है? नए पेंशन प्रणाली में क्या बदलाव होगा? जानिए यहां

पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों से देश के युवाओं को बहुत लाभ हुआ है। इसीलिए मैंने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े युवा साथियों से बात करने का सोचा। स्पेसटेक स्टार्ट-अप गैलेक्सआई की टीम पीएम मोदी से जुड़ी। पीएम मोदी ने उनसे अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में बात की।

इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने की अपील की है। मेरे बयान पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे पता चलता है कि हमारे युवाओं की कितनी बड़ी संख्या राजनीति में आने के लिए तैयार है।

हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हर घर तिरंगा है और पूरा देश तिरंगा है।’ इस बार यह अभियान अपने पूरे चरम पर था। देश के हर कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा-स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और लैपटॉप में भी तिरंगा लगाया। वाहन.’ असम के गांव और ‘होलो मंकी’ का जिक्र

असम के तिनसुकिया जिले के छोटे से गांव बरेकुरी में मोरन समुदाय के लोग रहते हैं और इसी गांव में ‘हूलॉक गिब्बन’ भी रहते हैं, जिन्हें यहां ‘होलो मंकी’ कहा जाता है। हूलॉक गिब्बन ने इस गांव को अपना घर बना लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोगों का हूलॉक गिब्बन से बहुत गहरा नाता है। गांव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं। इसीलिए उन्होंने वो सारे काम किए, जिससे गिब्बन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो।

जानवरों के प्रति प्रेम

अरुणाचल प्रदेश के हमारे युवा साथी भी जानवरों के प्रति प्रेम में पीछे नहीं हैं। अरुणाचल में हमारे कुछ युवा साथियों ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है – जानते हैं क्यों? क्योंकि वे जंगली जानवरों को सींग और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं। नबाम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में यह टीम जानवरों के अलग-अलग अंगों की 3-डी प्रिंटिंग करती है।

झाबुआ में क्लीनर्स ने कमाल कर दिया

कुछ अद्भुत हो रहा है मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। हमारे सफाईकर्मी भाई-बहनों ने वहां कमाल कर दिखाया है। इन भाई-बहनों ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के संदेश को हकीकत में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत कलाकृतियां बनाई हैं।

आपको बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है। इनमें तिब्बती, फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

Tags: Man Ki BaatPM Modi
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post
Heart Attack

क्या दिल का दौरा होने पर अदरक चबाने से बच सकते हैं? जानें इसमें कितनी सच्चाई है

train accident in up , train accident in bijnor , bijnor train accident

Uttar Pradesh : डिब्बे खड़े रहे और आगे निकल गया इंजन, बिजनौर में होते होते टला एक बड़ा हादसा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist